आगरा में रबर सोल फैक्ट्री में भीषण आग:आग की लपटें उठ रही, आसमान में छाया काला धुआं

आगरा में रबर सोल फैक्ट्री में भीषण आग:आग की लपटें उठ रही, आसमान में छाया काला धुआं

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत श्रीजीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार शाम रबर सोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठने लगी। दूर से काले धुएं का गुबार दिख रहा है। आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी पहुंच गई हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। सिकंदरा क्षेत्र में वाधवा रबर सोल फैक्ट्री है। शाम को अचानक फैक्ट्री से आग की लपटें उठने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
फैक्ट्री में मौजूद रबर सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है,जिससे दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *