मधुबनी में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन संपन्न:टाउन हॉल में कई ज्योतिषाचार्यों ने रखे अपने विचार

मधुबनी में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन संपन्न:टाउन हॉल में कई ज्योतिषाचार्यों ने रखे अपने विचार

मधुबनी में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का भव्य समापन हो गया। सम्मेलन के दूसरे दिन देश-विदेश से आए ज्योतिषाचार्यों ने अपने विचार और शोध प्रस्तुत किए, जिसमें ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। सम्मेलन में दिल्ली के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. एच.एस. रावत, उनके पुत्र मानवेन्द्र सिंह रावत, पं. दिनेश गुरु जी और पूजा अवस्थी सहित कई विद्वान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सुनील श्रीवास्तव द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. मनोज कुमार झा ने की। मंच संचालन मयंक मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुमारी तान्या, शुभम, मयंक मिश्रा, शुभांगी श्रीवास्तव और पं. यश जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन के प्रथम सत्र में पी.एन. शास्त्री ने इजरायल युद्ध को लेकर अपनी भविष्यवाणी प्रस्तुत की। वहीं धनेश मणि त्रिपाठी (गोरखपुर) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों में वैदिक संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कोलकाता से आईं तनुजा खातून ने मंत्रों के महत्व के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। समापन समारोह के दौरान निदेशक डॉ. सुनील श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को मिथिला की पारंपरिक पाग और दुपट्टा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दिल्ली की रीना राय और राजेश नायक सहित कई अन्य ज्योतिषाचार्य भी मौजूद रहे। सम्मेलन के सफल आयोजन से क्षेत्र में ज्योतिष विज्ञान के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ने की उम्मीद जताई गई। मधुबनी में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का भव्य समापन हो गया। सम्मेलन के दूसरे दिन देश-विदेश से आए ज्योतिषाचार्यों ने अपने विचार और शोध प्रस्तुत किए, जिसमें ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। सम्मेलन में दिल्ली के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. एच.एस. रावत, उनके पुत्र मानवेन्द्र सिंह रावत, पं. दिनेश गुरु जी और पूजा अवस्थी सहित कई विद्वान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सुनील श्रीवास्तव द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. मनोज कुमार झा ने की। मंच संचालन मयंक मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुमारी तान्या, शुभम, मयंक मिश्रा, शुभांगी श्रीवास्तव और पं. यश जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन के प्रथम सत्र में पी.एन. शास्त्री ने इजरायल युद्ध को लेकर अपनी भविष्यवाणी प्रस्तुत की। वहीं धनेश मणि त्रिपाठी (गोरखपुर) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों में वैदिक संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कोलकाता से आईं तनुजा खातून ने मंत्रों के महत्व के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। समापन समारोह के दौरान निदेशक डॉ. सुनील श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को मिथिला की पारंपरिक पाग और दुपट्टा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दिल्ली की रीना राय और राजेश नायक सहित कई अन्य ज्योतिषाचार्य भी मौजूद रहे। सम्मेलन के सफल आयोजन से क्षेत्र में ज्योतिष विज्ञान के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ने की उम्मीद जताई गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *