खगड़िया जिले में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में 78 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। यह घटना 3 अप्रैल 2026 को हुई, जब अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा था। नगर परिषद, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास यह कार्रवाई की जा रही थी। शाम करीब 5:30 बजे कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। लगभग 150 से 200 की संख्या में जुटी भीड़ ने लाठी-डंडा, लोहे के सरिया और पत्थरों से पुलिस व प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया। हमले के दौरान नगर परिषद खगड़िया के कार्यपालक पदाधिकारी की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं, स्वच्छता निरीक्षक राजीव रंजन पर भी हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और हालात पर काबू पाया। घायल स्वच्छता निरीक्षक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने हमले में शामिल लोगों की पहचान शुरू की और त्वरित कार्रवाई की। इस संबंध में खगड़िया थाना कांड संख्या 83/26, दिनांक 4 अप्रैल 2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। खगड़िया जिले में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में 78 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। यह घटना 3 अप्रैल 2026 को हुई, जब अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा था। नगर परिषद, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास यह कार्रवाई की जा रही थी। शाम करीब 5:30 बजे कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। लगभग 150 से 200 की संख्या में जुटी भीड़ ने लाठी-डंडा, लोहे के सरिया और पत्थरों से पुलिस व प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया। हमले के दौरान नगर परिषद खगड़िया के कार्यपालक पदाधिकारी की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं, स्वच्छता निरीक्षक राजीव रंजन पर भी हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और हालात पर काबू पाया। घायल स्वच्छता निरीक्षक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने हमले में शामिल लोगों की पहचान शुरू की और त्वरित कार्रवाई की। इस संबंध में खगड़िया थाना कांड संख्या 83/26, दिनांक 4 अप्रैल 2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


