हरदोई में एक घंटे में 30 मिमी बारिश:ओलावृष्टि से 3.4 लाख हेक्टेयर गेहूं फसल प्रभावित

हरदोई में एक घंटे में 30 मिमी बारिश:ओलावृष्टि से 3.4 लाख हेक्टेयर गेहूं फसल प्रभावित

हरदोई जनपद में रविवार को तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान करीब 30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे जिले में बड़े पैमाने पर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में लगभग 3,43,069 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। कटाई के लिए तैयार फसल तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में गिर गई है, जिससे दानों के काले पड़ने और सड़ने का खतरा बढ़ गया है। ओलों की मार से गेहूं की बालियां टूट गईं और कई स्थानों पर खेतों में पानी भर गया, जिससे नुकसान और गहरा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन किसानों ने कटाई शुरू कर दी थी, उनकी कटी हुई फसल भी भीगकर खराब हो गई है।
खेतों में जलभराव के कारण अब मशीनों से कटाई करना भी मुश्किल हो गया है। इस स्थिति ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन और कृषि विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जा सके। किसानों ने सरकार से जल्द राहत और मुआवजा देने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *