ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने रविवार को सिरोही का दौरा किया। उन्होंने पंचायत समिति सिरोही की पूर्व प्रधान प्रज्ञा कंवर और जितेंद्र सिंह के ग्राम रोडा खेड़ा स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राज्यमंत्री देवासी ने प्रज्ञा कंवर और जितेंद्र सिंह से बातचीत की। क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
देवासी ने क्षेत्र की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ संवाद से क्षेत्र के विकास को गति मिलती है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे।


