किशनगंज में युवक का निर्वस्त्र शव बरामद:गले पर गहरे घाव, हत्या कर मकई के खेत में फेंका;आसपास के गांवों में पूछताछ

किशनगंज जिले में एक अज्ञात युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के खिरदह समदा गांव के पास एक मकई के खेत से युवक का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया गले को रेतकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंका गया था। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक की हत्या कर उसके शव को मकई के खेत में छोड़ दिया गया। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और गले पर गहरा घाव था, जिससे हत्या की आशंका पुष्ट होती है। मृतक की उम्र 35 से 40 के बीच मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है, और उसकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव के चेहरे और शरीर के निशानों के आधार पर पहचान का प्रयास कर रही है और आसपास के गांवों में पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। घटनास्थल सड़क मार्ग से करीब 4 किलोमीटर दूर है। पुलिस का अनुमान है कि हत्या कहीं और की गई हो सकती है और शव को बाद में यहां फेंका गया। शव पर कपड़ों का न होना और गले पर गहरे घाव के निशान हत्या की पुष्टि करते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण और तरीके की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग आपराधिक तत्वों की सक्रियता को लेकर आशंकित हैं, जिसके चलते दूरदराज के खेतों में काम करने वाले मजदूर और किसान सतर्क हो गए हैं। किशनगंज जिले में एक अज्ञात युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के खिरदह समदा गांव के पास एक मकई के खेत से युवक का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया गले को रेतकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंका गया था। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक की हत्या कर उसके शव को मकई के खेत में छोड़ दिया गया। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और गले पर गहरा घाव था, जिससे हत्या की आशंका पुष्ट होती है। मृतक की उम्र 35 से 40 के बीच मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है, और उसकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव के चेहरे और शरीर के निशानों के आधार पर पहचान का प्रयास कर रही है और आसपास के गांवों में पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। घटनास्थल सड़क मार्ग से करीब 4 किलोमीटर दूर है। पुलिस का अनुमान है कि हत्या कहीं और की गई हो सकती है और शव को बाद में यहां फेंका गया। शव पर कपड़ों का न होना और गले पर गहरे घाव के निशान हत्या की पुष्टि करते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण और तरीके की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग आपराधिक तत्वों की सक्रियता को लेकर आशंकित हैं, जिसके चलते दूरदराज के खेतों में काम करने वाले मजदूर और किसान सतर्क हो गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *