ध्यान व सकारात्मक सोच से होगा मस्तिष्क का विकास

ध्यान व सकारात्मक सोच से होगा मस्तिष्क का विकास

बेंगलूरु

हलसूरु स्थित जैन भवन में अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ के अंतर्गत जय पार्श्व पद्मोदय जैन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन की ओर से जे.पी.पी. जैन महिला फाऊंडेशन, हलसूरू के तत्वावधान में पांच दिवसीय जयमल जैन संस्कार शिविर में संस्कारों की शिक्षा दी जा रही है । इसके तहत जैन समणी डॉ. सुयशनिधि एवं जैन समणी सुयोगनिधि के सान्निध्य में बच्चों एवं किशोरों के लिए मेमोरी मैजिक: ट्रेन योर ब्रेन फॉर सक्सेस विषय पर आयोजित कार्यशाला में जैन समणी डॉ. सुयशनिधि ने सरल एवं रोचक शैली में बच्चों को स्मरण शक्ति, एकाग्रता एवं मस्तिष्क की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि मानव मस्तिष्क एक अद्भुत शक्ति का भंडार है, जिसे सही अभ्यास, ध्यान और सकारात्मक सोच के माध्यम से विकसित किया जा सकता है।सत्र का संचालन समणी डॉ. सुयशनिधि ने किया।कार्यक्रम में इंटरैक्टिव गतिविधियों एवं गेम्स के माध्यम से बच्चों को यह सिखाया गया कि कैसे वे अध्ययन के दौरान फोकस बनाए रखें और जानकारी को लंबे समय तक याद रख सकें। विशेष रूप से मेमोरी गेम के माध्यम से बच्चों ने हंसी-खुशी के साथ सीखने का अनुभव प्राप्त किया। समणी ने बताया कि निरंतर अभ्यास, विज़ुअलाइज़ेशन तकनीक एवं ध्यान के द्वारा स्मरण शक्ति को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन कुछ मिनट ध्यान करने तथा एकाग्रता बढ़ाने के सरल उपाय भी बताए। अंत में सभी प्रतिभागियों को मेमोरी चैंपियन बनने का संकल्प दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *