हापुड़ में कपूरपुर थाना पुलिस ने अवैध गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव बझेड़ा में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पशु, एक अवैध तमंचा और तस्करी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से गांव के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी जफर और परवेज, तथा गांव करनपुर निवासी यासीन के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी लंबे समय से गौ तस्करी में संलिप्त थे और पशुओं को अवैध तरीके से ले जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद पशु के अलावा एक अवैध तमंचा और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने यह भी बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और गौ तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


