पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैस रिफिलिंग के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। आनंदपुरी नाला के पास स्थित सर्वेश्वरी इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग सेंटर में छापेमारी की है। इस दौरान मौके से पुलिस ने 8 घरेलू और 1 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। कस्टमर बनकर पहुंचे दरोगा, ऐसे खुला राज मामले में लगातार मिल रही गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। रविवार को खुद दरोगा रणधीर कुमार सिंह कस्टमर बनकर दुकान पर पहुंचे और सिलेंडर की मांग की। दुकानदार ने ब्लैक में सिलेंडर देने की हामी भर दी। श्रीकृष्णापुरी के SHO जितेंद्र राणा दल बल के साथ छापेमारी करने दुकान पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान दुकान से 8 खाली घरेलू और 1 कमर्शियल सिलेंडर के साथ रिफिलिंग के उपकरण भी बरामद किए गए। पूछताछ में दुकानदार इन सिलेंडरों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। रिपेयरिंग की आड़ में चल रहा था धंधा दुकानदार की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो राजापुल का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह गैस चूल्हा, कुकर, मिक्सी, हीटर, आयरन और पंखा रिपेयरिंग की आड़ में गैस रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग का काम कर रहा था। आपूर्ति विभाग ने दर्ज कराई FIR आपूर्ति निरीक्षक प्रिंस कुमार ने बताया कि, सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। दुकान से एक कमर्शियल, पांच इंडियन और तीन एचपी कंपनी के डोमेस्टिक यूज वाले सिलेंडर मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दुकानदार ने बताया है कि गैस की कीमत की वजह से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था। 1 महीने पहले तक इन्होंने रिफलिंग की है और काफी समय से रीफलिंग के धंधे में शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ श्री कृष्णा पुरी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैस रिफिलिंग के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। आनंदपुरी नाला के पास स्थित सर्वेश्वरी इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग सेंटर में छापेमारी की है। इस दौरान मौके से पुलिस ने 8 घरेलू और 1 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। कस्टमर बनकर पहुंचे दरोगा, ऐसे खुला राज मामले में लगातार मिल रही गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। रविवार को खुद दरोगा रणधीर कुमार सिंह कस्टमर बनकर दुकान पर पहुंचे और सिलेंडर की मांग की। दुकानदार ने ब्लैक में सिलेंडर देने की हामी भर दी। श्रीकृष्णापुरी के SHO जितेंद्र राणा दल बल के साथ छापेमारी करने दुकान पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान दुकान से 8 खाली घरेलू और 1 कमर्शियल सिलेंडर के साथ रिफिलिंग के उपकरण भी बरामद किए गए। पूछताछ में दुकानदार इन सिलेंडरों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। रिपेयरिंग की आड़ में चल रहा था धंधा दुकानदार की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो राजापुल का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह गैस चूल्हा, कुकर, मिक्सी, हीटर, आयरन और पंखा रिपेयरिंग की आड़ में गैस रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग का काम कर रहा था। आपूर्ति विभाग ने दर्ज कराई FIR आपूर्ति निरीक्षक प्रिंस कुमार ने बताया कि, सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। दुकान से एक कमर्शियल, पांच इंडियन और तीन एचपी कंपनी के डोमेस्टिक यूज वाले सिलेंडर मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दुकानदार ने बताया है कि गैस की कीमत की वजह से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था। 1 महीने पहले तक इन्होंने रिफलिंग की है और काफी समय से रीफलिंग के धंधे में शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ श्री कृष्णा पुरी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


