बांसवाड़ा: 21 केंद्रों पर गहन जांच के बाद प्रवेश:शर्ट की आस्तीन, गले व हाथ के धागे काटे, 1 मिनट की देरी पर भी नहीं मिली एंट्री

बांसवाड़ा: 21 केंद्रों पर गहन जांच के बाद प्रवेश:शर्ट की आस्तीन, गले व हाथ के धागे काटे, 1 मिनट की देरी पर भी नहीं मिली एंट्री

​प्रदेश भर के साथ ही बांसवाड़ा जिले में भी आज उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा की शुरुआत हुई। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर पहली पारी की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई, जिसमें कुल 7,105 केंडिडेट बैठे। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ​एसपी ने खुद संभाली कमान ​परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सुधीर जोशी ने सुबह विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गहन जांच के निर्देश दिए। डमी कैंडिडेट्स की पहचान के लिए गहन जांच ​एसआई भर्ती परीक्षा के लिए जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। जांच की प्रक्रिया बेहद सख्त रखी गई है। प्रवेश पत्र के साथ फोटो का मिलान किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह के ‘अनफेयर मीन्स’ या डमी कैंडिडेट की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके। आरपीएससी के निर्देशों की कड़ाई से पालना करवाई जा रही हे। शर्ट की आस्तीन काटी, बालियां-धागे तक उतरवाए ​नकल रोकने के लिए प्रशासन ने बेहद कड़े नियम लागू किए हैं। डायलाब रोड स्थित डॉ. नागेंद्र सिंह विधि महाविद्यालय केंद्र पर एक अभ्यर्थी जब फुल शर्ट पहनकर पहुंचा, तो पुलिसकर्मियों ने कैंची से उसकी शर्ट की आस्तीन काटकर उसे हाफ शर्ट में बना दिया। इस कांट-छांट के बाद ही उसे परीक्षा केन्द्र में जाने की अनुमति दी गई। ​यही नहीं, केंद्रों पर केंडिडेट्भ्यस के जूते भी बाहर ही उतरवा लिए गए। यहां तक की कानों की बालियां, गले और हाथों में बंधे कलावे (धागे) तक काट दिए गए। अभ्यर्थियों को केवल हाफ शर्ट या टी-शर्ट में ही प्रवेश की अनुमति दी गई। ​सख्ती ऐसी कि ​1 मिनट की देरी पर भी एंट्री नहीं ​परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश का समय निर्धारित था। सुबह 10 बजे के बाद कई केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचे, लेकिन नियम का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। महज 1 मिनट की देरी से पहुंचे कई कैंडिडेट्स को एंट्री देने से साफ मना कर दिया गया। कैंडिडेट्स ने स्टाफ से बहुत मिन्नतें कीं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने गेट नहीं खोले। आखिरकार मायूस होकर उन्टहें घर लौटना पड़ा। ​जिले के सभी 21 केंद्रों पर दो पारियों में एसआई परीक्षा आयोजित की जा रही है। हर केंद्र पर वीडियोग्राफी और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *