पूर्व विधायक पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस:सोशल मीडिया पर वीडियो डाल व्यक्ति ने निगली जहरीली दवा, 4 नामजद

पूर्व विधायक पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस:सोशल मीडिया पर वीडियो डाल व्यक्ति ने निगली जहरीली दवा, 4 नामजद

पटियाला के पातड़ां में हलका शुत्राणा में एक व्यक्ति द्वारा जहर निगलकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। मरने से पहले बलजिंदर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने पूर्व विधायक निर्मल सिंह और कुछ स्थानीय रसूखदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर 4 नामजद सहित अन्य अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीडियो में छलका दर्द: मैं बीच-बचाव कर रहा था बलजिंदर सिंह ने मरने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। टैक्सी स्टैंड पर एक छोटा सा झगड़ा हुआ था। मैं बिल्ला और मेजर सिंह मेहरा के बीच बचाव कर रहा था। लेकिन मेजर ने मुझे मां-बहन की गालियां देनी शुरू कर दीं। मैंने उसे समझाया कि अपनी बेटियों की कसम मत खाओ, गालियां देना बुरा है, लेकिन वे मेरे ही उलट हो गए। मैंने मेजर से माफी भी मांगी कि भाई कोई गलती हुई तो माफ करना, पर वह नहीं माना। बलजिंदर ने आगे बताया कि आरोपी मेजर सिंह अपने भाई ‘पीचा’ और अन्य साथियों को बुला लाया। इनमें एक करोड़पति का दामाद शर्मा भी शामिल था जो 4-5 अनजान लोगों के साथ आया और टैक्सी स्टैंड पर सरेआम मारपीट की। बेटे का आरोप: टैक्सी स्टैंड पर की मारपीट, गाड़ी भी तोड़ी मृतक के बेटे कृष्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी मेजर सिंह और उसके साथी उनके पिता को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। बीते दिन आरोपियों ने टैक्सी स्टैंड पर पहुंचकर बलजिंदर सिंह के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि वहां खड़ी उनकी गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी जिल्लत और प्रताड़ना से दुखी होकर बलजिंदर ने जहरीली दवा निगल ली। हरियाणा के अस्पताल में तोड़ा दम जहर निगलने के बाद बलजिंदर सिंह की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तुरंत हरियाणा के टोहाना स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समाणा के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती वे न्याय की मांग जारी रखेंगे। पुलिस कार्रवाई: इन लोगों पर दर्ज हुई FIR जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कृष्ण सिंह के बयान और वायरल वीडियो के साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमे एक मेजर सिंह,
कर्मजीत सिंह उर्फ पीचा बंटी (निवासी पातड़ां) दीपक (निवासी समाणा)कुछ अन्य अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है

पूर्व विधायक बोले- ‘यह राजनीतिक साजिश’ मामले में नाम आने पर शुत्राणा के पूर्व विधायक निर्मल सिंह ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा मैं पिछले काफी समय से सक्रिय राजनीति से दूर हूं। मैं न तो मृतक को जानता हूं और न ही इस घटना से मेरा कोई लेना-देना है। मुझे एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। पुलिस को इस मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *