युवक की सीढ़ी से गिरकर मौत, पत्नी ने कहा-सास-ससुर ने मार डाला, केस दर्ज

युवक की सीढ़ी से गिरकर मौत, पत्नी ने कहा-सास-ससुर ने मार डाला, केस दर्ज

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के माली टोला का रहने वाला 30 साल का अमित कुमार अपने घर में सीढ़ी से फिसल कर घायल हो गया। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। अमित के पिता विजय मालाकार, भाई आकाश कुमार सहित अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दाह-संस्कार कर दिया। घटना 1 अप्रैल की है। ससुराल से अलग अपने मायके नालंदा के हिलसा में रह रही अमित की प|ी ब्यूटी को घटना की जानकारी मिली तो 3 अप्रैल को एयरपोर्ट थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। उसने ससुर विजय मालाकार, सास प्रतिमा देवी और देवर आकाश कुमार पर पति को धक्का देकर गिरा देने और हत्या कर देने का आरोप लगाया है। थानेदार सुनील कुमार जायसवाल ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। ससुराल वालों पर पहले भी कर चुकी है केस अमित और ब्यूटी की शादी 2022 में हुई थी। एक साल का बच्चा भी है। अमित सउदी में काम करता था। कुछ महीने पहले पटना आ गया। ब्यूटी ने पुलिस को बताया कि शुरुआत में सब ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। अमित भारत में रहते नहीं थे। इस कारण वह नालंदा के हिलसा स्थित अपने मायके चली गई। इसके बाद हिलसा कोर्ट में पति, ससुर, सास और देवर पर प्रताड़ित करने का केस किया। ब्यूटी ने पुलिस से कहा कि भारत लौटने के बाद अमित उस पर और बच्चे पर ध्यान देने लगे थे। बातचीत करते थे। यह बात ससुराल वालों को नागवार गुजरती थी। इसी कारण उसकी हत्या की गई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। अमित के घर वालों ने कहा कि अमित तनाव में रहता था। नशा करने लगा था। 1 अप्रैल की रात नशे में था, म्यूजिक बज रहा था। इसी दौरान वह सीढ़ी से फिसल गया। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच छानबीन की है। पुलिस के लिए हत्या का साक्ष्य खोजना मुश्किल पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रभात भारद्वाज ने कहा कि ऐसे मामले में पुलिस के लिए हत्या का साक्ष्य खोजना मुश्किल है। पुलिस हत्या की वजह भी संभवत: नहीं तलाश पाएगी। चूंकि बॉडी नहीं है और पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है, इस कारण जांच में परेशानी आएगी। अब ब्यूटी को जिसने फोन कर घटना की जानकारी दी है, उससे पूछताछ होगी। घर वालों के साथ ही पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ करेगी। जिन-जिन लोगों ने अमित को अस्पताल ले जाने में मदद की है, पुलिस सभी का बयान लेगी। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के माली टोला का रहने वाला 30 साल का अमित कुमार अपने घर में सीढ़ी से फिसल कर घायल हो गया। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। अमित के पिता विजय मालाकार, भाई आकाश कुमार सहित अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दाह-संस्कार कर दिया। घटना 1 अप्रैल की है। ससुराल से अलग अपने मायके नालंदा के हिलसा में रह रही अमित की प|ी ब्यूटी को घटना की जानकारी मिली तो 3 अप्रैल को एयरपोर्ट थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। उसने ससुर विजय मालाकार, सास प्रतिमा देवी और देवर आकाश कुमार पर पति को धक्का देकर गिरा देने और हत्या कर देने का आरोप लगाया है। थानेदार सुनील कुमार जायसवाल ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। ससुराल वालों पर पहले भी कर चुकी है केस अमित और ब्यूटी की शादी 2022 में हुई थी। एक साल का बच्चा भी है। अमित सउदी में काम करता था। कुछ महीने पहले पटना आ गया। ब्यूटी ने पुलिस को बताया कि शुरुआत में सब ठीक रहा। इसके बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। अमित भारत में रहते नहीं थे। इस कारण वह नालंदा के हिलसा स्थित अपने मायके चली गई। इसके बाद हिलसा कोर्ट में पति, ससुर, सास और देवर पर प्रताड़ित करने का केस किया। ब्यूटी ने पुलिस से कहा कि भारत लौटने के बाद अमित उस पर और बच्चे पर ध्यान देने लगे थे। बातचीत करते थे। यह बात ससुराल वालों को नागवार गुजरती थी। इसी कारण उसकी हत्या की गई है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। अमित के घर वालों ने कहा कि अमित तनाव में रहता था। नशा करने लगा था। 1 अप्रैल की रात नशे में था, म्यूजिक बज रहा था। इसी दौरान वह सीढ़ी से फिसल गया। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच छानबीन की है। पुलिस के लिए हत्या का साक्ष्य खोजना मुश्किल पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रभात भारद्वाज ने कहा कि ऐसे मामले में पुलिस के लिए हत्या का साक्ष्य खोजना मुश्किल है। पुलिस हत्या की वजह भी संभवत: नहीं तलाश पाएगी। चूंकि बॉडी नहीं है और पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है, इस कारण जांच में परेशानी आएगी। अब ब्यूटी को जिसने फोन कर घटना की जानकारी दी है, उससे पूछताछ होगी। घर वालों के साथ ही पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ करेगी। जिन-जिन लोगों ने अमित को अस्पताल ले जाने में मदद की है, पुलिस सभी का बयान लेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *