नगर में हर दिन वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उनके सुव्यवस्थित रखरखाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं। ऐसे में शहर में व्यवस्थित वाहन पार्किंग स्टेशन की आवश्यकता है। पत्रिका ने लोगों से बातचीत की तो यह बात उभर कर सामने आई।
क्या बोले लोग
बाजारों ,मार्गों में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद पार्किंग स्टेशन का निर्माण करवाएं।- कपिल कुमार
लोग मनमर्जी से वाहन खड़े करते हैं। ऐसे में प्रशासन वाहन चालकों को पाबंद करें।- रामसिंह राठौड़
नगर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे हर दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है, इसलिए नए पार्किंग स्थल बनाएं।- राणू सोनी
बढ़ती जरूरत को देखते हुए जल्द पार्किंग स्टेशन के निर्माण की जरूरत है। इससे भविष्य में होने वाली बड़ी समस्या से समय रहते समाधान किया जा सके।
राजेश शर्मा


