MP के राजगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि, धरती पर बिछी सफेद चादर, देखें तस्वीरें

MP के राजगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि, धरती पर बिछी सफेद चादर, देखें तस्वीरें

Weather news: मौसम के बदलते मिजाज के बीच शनिवार दोपहर अचानक से बादलों की लुकाछिपी के बीच तेज हवा और आंधी चली। राजगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश और जमकर ओलावृष्टि हुई। कुछ ही देर में धरती पर सफेद चार बिछ गई। तड़ातड़ गिरते ओलों से किसानों की उम्मीदें टूटती गईं। जानकारी अनुसार राजगढ़ जिले के कुरावर, सुठालिया, गिंदौरहाट, माचलपुर, बाढ़गांव, रामगढ़, कोड़क्या, पीपल्या कुल्मी, भोजपुर क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि हुई। करीब आधे घंटे तक लगातार ओले गिरते रहे और तेज बारिश भी हुई।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं। आगामी दिनों में भी झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच तापमान सामान्य बना रहेगा। हालांकि बारिश का आंशिक असर रहा। कुछ जगह मौसम खुला रहा और कुछ जगह बारिश और ओलावृष्टि होती रही। बारिश और ओलावृष्टि के बीच शनिवार को राजगढ़ मध्य प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री वाला जिला रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

खेतों में ही खराब होने की स्थिति

रबी के सीजन के अधिकतर फसलें निकालकर घरों तक पहुंचा दी गई हैं। गेहूं भी आखिरी समय तक समेट लिए, सिर्फ चारा बचा है। वहीं, सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में पड़े प्याज और लहसुन को हो रहा है। ओलावृष्टि के साथ ही सामान्य बारिश से ही भी उन्हें नुकसान है। हालांकि किसानों ने उन्हें ढक दिया लेकिन फफूंद के साथ ही अन्य दिक्कतों का डर उनमें हमेशा बना रहता है। वैसे ही इस बार भाव में किसानों को निराशा हाथ लगी है और अब ये बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि नुकसान पहुंचा रही है।

जिले में औसत 3.6 मिमी बारिश

शाम के समय बीते तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से अब तक औसत 3.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, सर्वाधिक बारिश ब्यावरा में 13.4 एमएम रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा राजगढ़ 3.2, नरसिंहगढ़, 4 और पचोर में 5 एमएम बारिश हुई। वहीं, अभी तक औसत बारिश 1449.9 रिकॉर्ड की जा चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतवानी है। झंझावत और झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

पीलूखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में भी बारिश और ओलावृष्टि

कुरावर स्थित पीलूखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में भी अचानक मौसम बदला। घने बादल छाने के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के साथ गिरे ओलों ने कुछ ही देर में सड़कों और फैक्ट्री परिसरों को सफेद परत से ढक दिया। औद्योगिक क्षेत्र में जगह-जगह ओलों की मोटी परत नजर आई। अचानक बदले मौसम के चलते फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर हल्के नुकसान की जानकारी भी सामने आई है।

(फोटो- Patrika.com)
(फोटो- Patrika.com)
(फोटो- Patrika.com)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *