दरभंगा शहर के बड़ा बाजार में करीब दो करोड़ रुपये की लूट की घटना हुई। इसके बाद स्वर्ण व्यवसायियों में आक्रोश है। आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दरभंगा और लहेरियासराय के 100 से अधिक स्वर्ण व्यवसायियों ने भाग लिया और घटना को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान व्यवसायियों ने कहा कि दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात के बाद पूरे बाजार में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ा बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं। बाकरगंज क्षेत्र का उदाहरण देते हुए व्यापारियों ने कहा कि वहां लगातार पुलिस पेट्रोलिंग होती है, उसी तर्ज पर बड़ा बाजार में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए। सांकेतिक हड़ताल का प्रस्ताव भी रखा बैठक में कुछ व्यवसायियों की ओर से सांकेतिक हड़ताल का प्रस्ताव भी रखा गया, लेकिन विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से तत्काल हड़ताल नहीं करने का निर्णय लिया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक से बातचीत में जानकारी मिली है कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। व्यवसायियों ने पुलिस और प्रशासन की अब तक की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही बाजार क्षेत्र में नियमित गश्ती और सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी दोहराई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सोमवार को फिर से बैठक कर स्थिति की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। दरभंगा शहर के बड़ा बाजार में करीब दो करोड़ रुपये की लूट की घटना हुई। इसके बाद स्वर्ण व्यवसायियों में आक्रोश है। आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दरभंगा और लहेरियासराय के 100 से अधिक स्वर्ण व्यवसायियों ने भाग लिया और घटना को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान व्यवसायियों ने कहा कि दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात के बाद पूरे बाजार में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ा बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं। बाकरगंज क्षेत्र का उदाहरण देते हुए व्यापारियों ने कहा कि वहां लगातार पुलिस पेट्रोलिंग होती है, उसी तर्ज पर बड़ा बाजार में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए। सांकेतिक हड़ताल का प्रस्ताव भी रखा बैठक में कुछ व्यवसायियों की ओर से सांकेतिक हड़ताल का प्रस्ताव भी रखा गया, लेकिन विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से तत्काल हड़ताल नहीं करने का निर्णय लिया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक से बातचीत में जानकारी मिली है कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। व्यवसायियों ने पुलिस और प्रशासन की अब तक की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही बाजार क्षेत्र में नियमित गश्ती और सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी दोहराई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सोमवार को फिर से बैठक कर स्थिति की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।


