सीवान DAV कॉलेज में प्रिंसिपल-प्रोफेसर में विवाद:प्रोफेसरों पर डिसिप्लिन तोड़ने और प्रिंसिपल पर दबाव बनाने के आरोप

सीवान DAV कॉलेज में प्रिंसिपल-प्रोफेसर में विवाद:प्रोफेसरों पर डिसिप्लिन तोड़ने और प्रिंसिपल पर दबाव बनाने के आरोप

सीवान शहर का डीएवी कॉलेज इन दिनों पढ़ाई से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में है। कॉलेज परिसर प्रिंसिपल और प्रोफेसरों के बीच जारी टकराव का केंद्र बन गया है। ताजा मामला शनिवार का है, जिसने इस विवाद को और हवा दे दी है। जानकारी के अनुसार, महिला प्रोफेसर डॉ. सुरुचि उपाध्याय ने नगर थाना में आवेदन देकर प्रिंसिपल रामानंद राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल की मौजूदगी में एक बाहरी युवक द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई और उनका हाथ पकड़ा गया। इस घटना के बाद कॉलेज का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। शनिवार को तीन प्रोफेसर समय पर कॉलेज नहीं पहुंचे – प्रिंसिपल हालांकि, इस पूरे मामले में प्रिंसिपल रामानंद राम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि कॉलेज में अनुशासन लागू करने के प्रयास के बाद कुछ प्रोफेसर उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को तीन प्रोफेसर समय पर कॉलेज नहीं पहुंचे, जिसके चलते उनकी उपस्थिति काट दी गई और इसकी सूचना विश्वविद्यालय को भी दी गई। प्रिंसिपल के अनुसार, उपस्थिति कटने से नाराज प्रोफेसरों का एक समूह उनके कक्ष में जबरन घुस आया और दबाव बनाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान डॉ. सुरुचि द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए उन्होंने अपने परिचित युवक को बुलाया, जिस पर कथित रूप से प्रोफेसर द्वारा हाथापाई की गई और मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। ”पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी में कैद” प्रिंसिपल ने यह भी दावा किया कि पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी में कैद है, जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी। उनका कहना है कि कुछ प्रोफेसर नियमित रूप से देर से आते हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी पर सख्ती बरतने के कारण यह विवाद खड़ा हुआ है। वहीं, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र भी इस विवाद से प्रभावित हो रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। सीवान शहर का डीएवी कॉलेज इन दिनों पढ़ाई से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में है। कॉलेज परिसर प्रिंसिपल और प्रोफेसरों के बीच जारी टकराव का केंद्र बन गया है। ताजा मामला शनिवार का है, जिसने इस विवाद को और हवा दे दी है। जानकारी के अनुसार, महिला प्रोफेसर डॉ. सुरुचि उपाध्याय ने नगर थाना में आवेदन देकर प्रिंसिपल रामानंद राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल की मौजूदगी में एक बाहरी युवक द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई और उनका हाथ पकड़ा गया। इस घटना के बाद कॉलेज का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। शनिवार को तीन प्रोफेसर समय पर कॉलेज नहीं पहुंचे – प्रिंसिपल हालांकि, इस पूरे मामले में प्रिंसिपल रामानंद राम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि कॉलेज में अनुशासन लागू करने के प्रयास के बाद कुछ प्रोफेसर उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को तीन प्रोफेसर समय पर कॉलेज नहीं पहुंचे, जिसके चलते उनकी उपस्थिति काट दी गई और इसकी सूचना विश्वविद्यालय को भी दी गई। प्रिंसिपल के अनुसार, उपस्थिति कटने से नाराज प्रोफेसरों का एक समूह उनके कक्ष में जबरन घुस आया और दबाव बनाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान डॉ. सुरुचि द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए उन्होंने अपने परिचित युवक को बुलाया, जिस पर कथित रूप से प्रोफेसर द्वारा हाथापाई की गई और मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। ”पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी में कैद” प्रिंसिपल ने यह भी दावा किया कि पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी में कैद है, जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी। उनका कहना है कि कुछ प्रोफेसर नियमित रूप से देर से आते हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी पर सख्ती बरतने के कारण यह विवाद खड़ा हुआ है। वहीं, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र भी इस विवाद से प्रभावित हो रहे हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *