Bilaspur Fraud News: स्क्रीनशॉट से ठगी का खेल, 17.84 लाख का अनाज हड़पने की साजिश बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Fraud News: स्क्रीनशॉट से ठगी का खेल, 17.84 लाख का अनाज हड़पने की साजिश बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Fraud News: बिलासपुर जिले के तारबाहर पुलिस ने ठगी के एक बड़े मामले में सफलता हासिल करते हुए आरोपी राजेंद्र खांडेकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पांच महीनों के दौरान करीब 17.84 लाख रुपए का अनाज फर्जी भुगतान के माध्यम से ठगने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप और सैकड़ों क्विंटल अनाज बरामद किया।

घटना की रिपोर्ट प्रार्थी संदीप अग्रहरि ने दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसका व्यवसाय विहार, बिलासपुर में थोक अनाज व्यापार है। आरोपी राजेंद्र खांडेकर, जो अक्षांश किराना भंडार, भटगांव, सारंगढ़ बिलाईगढ़ का संचालक है, ने नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच कई बार मोबाइल और स्क्रीनशॉट के माध्यम से भुगतान का दिखावा कर अनाज मंगवाया। प्रार्थी ने कुल 17,84,000 रुपए मूल्य का अनाज आरोपी के पते ट्रांसपोर्ट द्वारा भेजा।

जांच में हुआ खुलासा

जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा भेजे गए स्क्रीनशॉट फर्जी थे और वास्तविक भुगतान प्रार्थी के खाते में नहीं हुआ। यह मामला गंभीर ठगी का है और इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में निरीक्षक रविंद्र अनंत के नेतृत्व में टीम ने रेड कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल, एक लैपटॉप, तीन कट्टी राइस दाल, चार कट्टी गेहूं और 74 कट्टी चावल बरामद किए गए।

ये हुआ बरामद

  • मोबाइल – 01
  • लैपटॉप – 01
  • चावल – 74 कट्टी
  • 1 दाल – 3 कट्टी
  • 1 गेहूं – 4 कट्टी

इससे संबंधित खबरें पढ़े

दुल्हन बनाकर ठगी! मैरिज ब्यूरो के नाम पर लाखों की वसूली, ऐसे फंसाए जाते थे ग्राहक- शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित नेटवर्क का बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। “मैरिज ब्यूरो” की आड़ में चल रहे इस गिरोह द्वारा लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर लाखों रुपए ठगे जा रहे थे। फर्जी बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और कॉल सेंटर के माध्यम से संचालित इस रैकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की है… पूरी खबर पढ़े

नकली सोना थमाकर 2 लाख से ज्यादा की ठगी, शातिरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम- सूरजपुर जिले के चांदनी थाना अंतर्गत नकली सोना देकर दो लाख से अधिक की ठगी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ठगी की आधी रकम बरामद की गई है… पूरी खबर पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *