जब ईरान ने कहा- हमारे 30 से ज्यादा विश्वविद्यालयों पर हमले हुए, US-इजराइल का भी पहले से तैयार था जवाब, क्या कहा?

जब ईरान ने कहा- हमारे 30 से ज्यादा विश्वविद्यालयों पर हमले हुए, US-इजराइल का भी पहले से तैयार था जवाब, क्या कहा?

ईरान में अमेरिका-इजराइल ने 30 से ज्यादा विश्वविद्यालयों पर सीधे हमले किए हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ा है। ईरान के विज्ञान मंत्री ने हुसैन सिमाई सर्राफ कहा है कि अमेरिका और इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के दौरान अब तक 30 से ज्यादा ईरानी विश्वविद्यालयों को सीधे हमलों के बाद भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

लाखों छात्र पढ़ाई से वंचित

सर्राफ ने आगे कहा- अमेरिकी-इजराइली हमलों गैर-सैन्य स्थलों और शिक्षा व अनुसंधान के लिए जरूरी बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है। आज, लाखों स्कूली बच्चे और विश्वविद्यालय के छात्र शिक्षा व अनुसंधान से वंचित हो गए हैं। वह घर से पढ़ने को मजबूर हो गए हैं।

वहीं, ईरानी रेड क्रिसेंट और स्थानीय मीडिया ने बताया कि तेहरान के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय शाहिद बेहेशती विश्वविद्यालय की इमारतों को कल अमेरिका-इजराइल के हमले से नुकसान पहुंचा है।

ईरान का कहना है कि उसके विश्वविद्यालयों पर किए गए ये हमले देश की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक नींव को कमजोर करने की एक कोशिश है।

इजराइल-अमेरिका ने हमलों पर क्या दी सफाई?

वहीं, इजराइल इन हमलों को ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कमजोर करने के बड़े प्रयासों का एक हिस्सा बताता है। वहीं, अमेरिका का कहना है कि उसकी सेनाएं जान-बूझकर आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाती हैं। इन हमलों के जवाब में, तेहरान ने अमेरिका और इजराइल से जुड़े विश्वविद्यालयों को निशाना बनाने की धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *