DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की घटक गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस को 162 रन पर रोका, सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की घटक गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस को 162 रन पर रोका, सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

DC vs MI: मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 162 रन बनाए हैं। सूर्या ने 36 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके है। 

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य दिया है।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 162 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए सूर्या ने 36 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाए हैं। वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 26 गेंद पर 35 रनों की पारी खेली। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके है।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर एमआई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके जवाब में एमआई ने संभली हुई शुरुआत की, लेकिन तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने इस टीम को बैकफुट पर ला दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर रयान रिकलटन अपना कैच अक्षर पटेल (9) को थमा बैठे। पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा (0) का कैच मुकेश कुमार ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया।

मुंबई इंडियंस 18 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी का भार संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाल लिया। रोहित 26 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सूर्या ने नमन धीर के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। जबकि नमन धीर ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, मिचेल सेंटनर ने नाबाद 18 और कॉर्बिन बॉश ने 11 रन बनाए। एमआई ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक 6 विकेट खोकर 162 रन जुटाए।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुकेश कुमार के अलावा लुंगी नगिडी, अक्षर पटेल, विपराज निगम और टी नटराजन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *