कोंडागांव के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य:पेयजल सुविधा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

कोंडागांव के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य:पेयजल सुविधा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

कोंडागांव जिले के माओवाद प्रभावित रहे अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी ने विभिन्न ग्रामों में पेयजल सुविधा के लिए भूमि पूजन किया। यह भूमि पूजन कोंडागांव जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम ठोटी मड़ानार (पंचायत मुँगवाल), ग्राम पंचायत पेरामपाल और ग्राम पंचायत चमई में नल खनन कार्य के लिए किया गया। ये क्षेत्र पहले माओवाद प्रभावित थे, जहां अब शांति स्थापित होने के बाद बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की यह पहल ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। माओवाद मुक्त होने के बाद इन ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के कार्य तेजी से शुरू हुए हैं। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की और जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष अपनी अन्य समस्याएं भी रखीं। रीता सोरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत कोंडागांव के सभापति और सदस्य नंदलाल राठौर, योगेश बैध, गोकुल बैध, ग्राम सरपंच सियादास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *