भोपाल में 6 साल की बच्ची से बैड टच:कन्या भोज के दौरान 60 साल के शख्स ने की गंदी हरकत; गुस्साई महिलाओं ने किया रोड जाम

भोपाल में 6 साल की बच्ची से बैड टच:कन्या भोज के दौरान 60 साल के शख्स ने की गंदी हरकत; गुस्साई महिलाओं ने किया रोड जाम

भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में रामनवमी के दिन कन्या भोज के दौरान एक 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। परिजन ने बच्ची की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के विरोध में शनिवार को इलाके की महिलाएं आक्रोशित होकर अरेरा हिल्स थाने पहुंचीं और थाने का घेराव कर दिया। महिलाओं ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। गुस्साई महिलाएं थाने के सामने वाली मुख्य सड़क (रोशनपुरा से जहांगीरबाद जाने वाली सड़क) पर भी बैठ गईं और ट्रैफिक जाम कर दिया। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि कन्या भोज के दौरान आरोपी ने बच्ची को बुलाकर घटना को अंजाम दिया। बच्ची के बयान के आधार पर तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अगले दिन बच्ची ने घर वालों को बताया परिजनों के अनुसार, रामनवमी के मौके पर कन्या भोज का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को धोखे से अपने घर बुलाया और उसके साथ बेड टच जैसी घटना को अंजाम दिया। अगले दिन बच्ची ने घरवालों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत अरेरा हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं ने थाना प्रभारी से मांग की कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। ये खबर भी पढ़े… 5 साल की मासूम से बैड टच करते पकड़ाया युवक भोपाल में एक युवक 5 साल की बच्ची के साथ बैड टच करते रंगे हाथ पकड़ाया है। वारदात शाहजहांनाबाद इलाके के पुराने बेनजीर कॉलेज में की है। आरोपी के खिलाफ देर रात अश्लील हरकत करने और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी की औपचारिक गिरफ्तारी भी कर ली। पढ़िए पूरी खबर।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *