तेज रफ्तार ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत:किशनगंज में हादसा, स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत:किशनगंज में हादसा, स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर

किशनगंज में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार देर रात टेढ़ागाछ से बहादुरगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर हुई है। इस घटना से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। गौरतलब हो कि, टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के झुनकी भट्ठा के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक ट्रैक्टर के ही नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सताल निहाल निवासी साजिद आलम के रूप में हुई है। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इधर घटना की सूचना टेढ़ागाछ थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर टेढ़ागाछ थाना के एएसआई दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेक्टर को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। वही पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा जा रहा है। किशनगंज में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार देर रात टेढ़ागाछ से बहादुरगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर हुई है। इस घटना से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। गौरतलब हो कि, टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के झुनकी भट्ठा के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक ट्रैक्टर के ही नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सताल निहाल निवासी साजिद आलम के रूप में हुई है। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इधर घटना की सूचना टेढ़ागाछ थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर टेढ़ागाछ थाना के एएसआई दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेक्टर को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। वही पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *