उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख ने आज अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचकर दर्शन किए और गुरु साहिब के प्रति अपनी अपार श्रद्धा प्रकट की। दर्शन के बाद बलदेव सिंह औलख SGPC के कार्यालय गए, जहा उन्हें कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया। एडवोकेट धामी ने कहा कि मंत्री गुरु घर और सिख धर्म के प्रति हमेशा असीम श्रद्धा रखते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की उम्मीद जताई। इस अवसर पर बताया गया कि उत्तर प्रदेश में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी के लिए डोबड़ी साहिब, असम से आए नगर कीर्तन का स्वागत मंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भव्य रूप से किया था। बलदेव सिंह औलख और उनके परिवार ने नगर कीर्तन के दौरान सेवाओं में निरंतर योगदान दिया और गुरु साहिब के सम्मान का उदाहरण प्रस्तुत किया। बलदेव सिंह ने शिरोमणी कमेटी के अध्यक्ष और सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया और कहा कि गोल्डन टेंपल केवल सिखों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए साझा केंद्र है। इस दौरान शिरोमणी कमेटी के ओएसडी सतबीर सिंह, सचिव श्री बलविंदर सिंह काहलवा, हेड प्रचारक सर्वजीत सिंह ढोटियां और अन्य वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे।


