नेवी से रिटायर विनय यादव पहले प्रयास में बने एसडीएम:गांव लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत, परिवार को दिया श्रेय

नेवी से रिटायर विनय यादव पहले प्रयास में बने एसडीएम:गांव लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत, परिवार को दिया श्रेय

बाराबंकी जिले के भवानीगंज गांव निवासी विनय यादव ने वर्ष 2024 की पीसीएस परीक्षा में पहले ही प्रयास में एसडीएम का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विनय यादव ने 17 वर्ष की आयु में भारतीय नौसेना में सेवा देना शुरू किया था। नौसेना से सेवानिवृत्त होने के उपरांत उन्होंने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी आरंभ की। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की। उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी एसडीएम बनने के बाद जब विनय यादव अपने पैतृक गांव भवानीगंज लौटे, तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। गांव में विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कई स्वागत समारोह भी आयोजित किए गए। विनय यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *