शाजापुर में कल 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद:प्री-मानसून मेंटेनेंस होगा, सराफा बाजार, तेलीवाड़ा, कुरैशी मोहल्ला सहित कई क्षेत्र प्रभावित

शाजापुर में कल 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद:प्री-मानसून मेंटेनेंस होगा, सराफा बाजार, तेलीवाड़ा, कुरैशी मोहल्ला सहित कई क्षेत्र प्रभावित

शाजापुर में कल रविवार को शहर के कई इलाकों में सुबह कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग प्री-मानसून मेंटेनेंस का काम कर रहा है, इसलिए ये कटौती की जा रही है। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
इस दौरान छोटा चौक, बड़ा चौक, सराफा बाजार, तेलीवाड़ा, कुरैशी मोहल्ला, पोरवाल धर्मशाला, कसेरा बाजार, मनिहारवाड़ी, शरद नगर, नई सड़क, नीलम लॉज, सोमवारिया, भोईवाड़ा, मीरकला बाजार, भंसाली मोहल्ला, नीमबाड़ी और भट्ट मोहल्ला सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेगें। प्री-मानसून मेंटेनेंस की वजह से सप्लाई बंद
दरअसल, बारिश से पहले बिजली लाइनों और उपकरणों की मरम्मत और जांच की जा रही है, ताकि आगे दिक्कत न हो और बिजली सप्लाई सही चलती रहे। बिजली कंपनी ने कहा है कि लोग अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, क्योंकि ये कटौती तय समय के लिए ही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *