पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे और पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया शनिवार को बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने यहां अपने पिता की प्रतिमा का अनावरण किया और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जुट जाने का आह्वान किया। बुलंदशहर के गांव खरकाली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने किया। इससे पहले भूड़ चौराहे पर विधायक प्रदीप चौधरी, स्याना विधायक देवेंद्र लोधी और अनूपशहर विधानसभा नेता चौधरी जयप्रकाश सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। पूरी तैयारी के साथ जुट जाने का आह्वान इस अवसर पर पूर्व सांसद राजू भैया ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बुलंदशहर की सातों सीटों पर तीसरी बार जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। उन्होंने टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं से भी चुनावी महासमर के लिए पूरी तैयारी के साथ जुट जाने का आह्वान किया।


