सोडा-गन्ना जूस दुकान के बर्फ में मिला मेंढक,VIDEO:जूस में डालने के लिए तोड़ते समय दिखा; कोरबा चौपाटी-संघ ने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की मांग

सोडा-गन्ना जूस दुकान के बर्फ में मिला मेंढक,VIDEO:जूस में डालने के लिए तोड़ते समय दिखा; कोरबा चौपाटी-संघ ने की फैक्ट्री पर कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार को सोडा-गन्ना जूस की दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तभी उसमें मेंढक दिखाई दिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में चौपाटी संघ ने खाद्य-औषधि विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि विभाग ने मामले में जांच का आश्वसन दिया है। हालांकि इस घटना के बाद दुकान नियमित रूप से संचालित है। मामला शहर के घंटाघर चौपाटी का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जूस में डालने के तोड़ रहा था बर्फ दरअसल, संचालक घंटाघर चौपाटी में अपनी दुकान लगाता है और सोडा-जूस बेचता है। शुक्रवार शाम दुकान पर कुछ ग्राहक आए और उन्होंने जूस का ऑर्डर दिया। संचालक ने पहले जूस बनाया, बाद में उसमें डालने के बर्फ तोड़ने लगा। इस दौरान बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। कुछ देर बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बर्फ तोड़कर मेंढक को बाहर निकला। हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी बताया जा रहा है कि दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ धन्नु बर्फ डिपो से लाई गई थी। इस घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है। ग्राहकों ने खाद्य विभाग और नगर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ की मांग चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि यह घटना एक जूस सेंटर में हुई है। जानकारी के अनुसार, जूस सेंटर संचालक ने निहारिका क्षेत्र की एक दुकान से बर्फ खरीदी थी, जो थोक में फैक्ट्री से लाई गई थी। उन्होंने बर्फ फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बर्फ दुकान संचालक बोला- मुझे जानकारी नहीं वहीं, बर्फ दुकान के संचालक डी. गुप्ता ने बताया कि वे सुभाष चौक पर बर्फ का डिपो चलाते हैं और कई फैक्ट्रियों से बर्फ खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि जिस बर्फ में मेंढक मिला है, वह किस फैक्ट्री से आई थी। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह बर्फ उनके डिपो की थी या नहीं। जांच का आश्वासन दिया खाद्य-औषधि विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जाएगी और शहर की सभी बर्फ फैक्ट्रियों की पड़ताल भी की जाएगी। ……………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट…वेज फूड में निकला मांस का टुकड़ा: भिलाई में CA परिवार का हंगामा, बोले-पहले नॉनवेज ग्रेवी भी परोसी; प्रबंधन ने मांगी माफी छत्तीसगढ़ स्थित रेस्टोरेंट ‘अशोका बिरयानी’ के साथ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भिलाई स्थित रेस्टोरेंट की ब्रांच में वेज बिरियानी में मांस का टुकड़ा मिला है। इसके बाद हंगामा हो गया। हालांकि मामला बढ़ता देख प्रबंधन ने माफी मांग ली, लेकिन कस्टमर ने फूड विभाग से शिकायत की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *