कैथल में दहेज की मांग कर विवाहिता को पीटा:पति ने जान से मारने की धमकी दे घर से निकाला, केस दर्ज

कैथल में दहेज की मांग कर विवाहिता को पीटा:पति ने जान से मारने की धमकी दे घर से निकाला, केस दर्ज

कैथल में सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव में करीब 25 वर्षीय विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पति ने दहेज में रुपए की मांग करते हुए विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में विवाहिता ने सदर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 2022 में हुई थी शादी विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उसकी शादी आजाद नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक तो उसे ठीक-ठाक रखा गया, लेकिन बाद में उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। उससे दहेज के रूप में बार-बार रुपए लाने के लिए कहता था। समझाने पर नहीं माना इस संबंध में उसके परिजनों ने कई बार आरोपी को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। उसे पीट कर घर से निकाल दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना के जांच अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *