मुजफ्फरपुर के खबड़ा में करजा थाने का वांटेड शराब माफिया गुलशन कुमार को पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पत्नी की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी समेत दो महिलाओं और एक युवती को हिरासत में लेकर थाने लाई। पत्नी की सूचना पर पुलिस पहुंची पत्नी ने बताया कि पति गुलशन कुमार खबड़ा इलाके में अपने ही ससुराल में रह रहे था। शुक्रवार दोपहर वह खाना लेकर वहां पहुंची। देखा कि घर के बाहर एक फोर व्हीलर खड़ी है। कुछ देर इंतजार करने के बाद उन्होंने देखा कि एक ऑटो से एक युवती और दो महिलाएं उतरकर घर के अंदर चली गई। शक गहराने चुपके से अंदर गई, जहां उन्होंने अपने पति को उक्त महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुलशन कुमार समेत सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं ने हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस स्थिति को संभालते हुए सभी को थाने ले गई। शराब से जुड़े मामले में पुलिस तलाश कर रही थी सदर थाना में पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शिवशंकर लेन और रामबाग इलाके की निवासी के रूप में हुई, जबकि युवती मझौलिया इलाके की बताई गई। आरोपी गुलशन कुमार को पूछताछ के बाद करजा पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां यह पहले से शराब कारोबार से जुड़े मामलों में वांछित बताया जा रहा है। शादी के बाद से प्रताड़ित किया जा रहा था पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुलशन पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी करीब 10 वर्ष पहले भटौली गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। हालात बिगड़ने पर वह पिछले एक वर्ष से मायके में रह रही थी। देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका पुलिस ने जब तीनों के मोबाइल फोन की जांच की, तो उसमें कई संदिग्ध चैट, वीडियो कॉल और अश्लील सामग्री मिली। एक महिला के मैसेंजर में कई युवकों के साथ वीडियो चैट के प्रमाण भी मिले, जिससे देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि तलाशी के दौरान कमरे से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवती और दोनों महिलाओं के परिजनों को थाने बुलाया और कानूनी प्रक्रिया के तहत पीआर बॉन्ड पर उन्हें छोड़ दिया। मुजफ्फरपुर के खबड़ा में करजा थाने का वांटेड शराब माफिया गुलशन कुमार को पत्नी ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पत्नी की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी समेत दो महिलाओं और एक युवती को हिरासत में लेकर थाने लाई। पत्नी की सूचना पर पुलिस पहुंची पत्नी ने बताया कि पति गुलशन कुमार खबड़ा इलाके में अपने ही ससुराल में रह रहे था। शुक्रवार दोपहर वह खाना लेकर वहां पहुंची। देखा कि घर के बाहर एक फोर व्हीलर खड़ी है। कुछ देर इंतजार करने के बाद उन्होंने देखा कि एक ऑटो से एक युवती और दो महिलाएं उतरकर घर के अंदर चली गई। शक गहराने चुपके से अंदर गई, जहां उन्होंने अपने पति को उक्त महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुलशन कुमार समेत सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं ने हंगामा भी किया, लेकिन पुलिस स्थिति को संभालते हुए सभी को थाने ले गई। शराब से जुड़े मामले में पुलिस तलाश कर रही थी सदर थाना में पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शिवशंकर लेन और रामबाग इलाके की निवासी के रूप में हुई, जबकि युवती मझौलिया इलाके की बताई गई। आरोपी गुलशन कुमार को पूछताछ के बाद करजा पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां यह पहले से शराब कारोबार से जुड़े मामलों में वांछित बताया जा रहा है। शादी के बाद से प्रताड़ित किया जा रहा था पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुलशन पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी करीब 10 वर्ष पहले भटौली गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। हालात बिगड़ने पर वह पिछले एक वर्ष से मायके में रह रही थी। देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका पुलिस ने जब तीनों के मोबाइल फोन की जांच की, तो उसमें कई संदिग्ध चैट, वीडियो कॉल और अश्लील सामग्री मिली। एक महिला के मैसेंजर में कई युवकों के साथ वीडियो चैट के प्रमाण भी मिले, जिससे देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि तलाशी के दौरान कमरे से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवती और दोनों महिलाओं के परिजनों को थाने बुलाया और कानूनी प्रक्रिया के तहत पीआर बॉन्ड पर उन्हें छोड़ दिया।


