पूर्णिया के जानकीनगर में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। लाश ससुराल में बेड पर मिली है। परिजन और ससुराल वाले फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की पहचान लादुगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर-13 निवासी संजय ऋषि देव की पत्नी छेदनी देवी(40) के तौर पर हुई है। मायके मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मुढ़ो गांव है। घटना जानकीनगर बथाना क्षेत्र के ऋषि देव टोला की है। पति संजय ऋषि देव ने बताया कि शुक्रवार को घर से रोजाना की तरह घास लाने गई थी। लौटने के बाद उसने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे अपने ही ऑटों से इलाज के लिए बनमनखी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
भाई बोला- मामला संदेहास्पद है वहीं, भाई बलोधी ऋषि ने कहा कि उनकी बहन पूरी तरह ठीक थी, एक दिन पहले बातचीत हुई थी। उसने कहा था कि वो बच्चों के साथ घूमने मायके आएगी। मगर इससे पहले ही ये घटना घट गई। बहन के ससुराल पहुंचने पर बॉडी बेड पर पड़ी मिली। पूछने पर बताया गया कि तबियत खराब होने की वजह से उसकी मौत हुई है। मगर उन्हें इस बात पर संदेह है। मौत का मामला संदेहास्पद है। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची मृतका अपने पीछे दो बेटे नसीब कुमार, शिवा कुमार और एक बेटी जूली कुमारी को छोड़ गई है। इधर संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत की सूचना मिलते ही जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों से मौत मामले में भी गहराई से पूछताछ की गई। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण होगा स्पष्ट जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि पुलिस संदिग्ध मौत मामले के सही कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पूर्णिया के जानकीनगर में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। लाश ससुराल में बेड पर मिली है। परिजन और ससुराल वाले फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की पहचान लादुगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर-13 निवासी संजय ऋषि देव की पत्नी छेदनी देवी(40) के तौर पर हुई है। मायके मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मुढ़ो गांव है। घटना जानकीनगर बथाना क्षेत्र के ऋषि देव टोला की है। पति संजय ऋषि देव ने बताया कि शुक्रवार को घर से रोजाना की तरह घास लाने गई थी। लौटने के बाद उसने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे अपने ही ऑटों से इलाज के लिए बनमनखी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
भाई बोला- मामला संदेहास्पद है वहीं, भाई बलोधी ऋषि ने कहा कि उनकी बहन पूरी तरह ठीक थी, एक दिन पहले बातचीत हुई थी। उसने कहा था कि वो बच्चों के साथ घूमने मायके आएगी। मगर इससे पहले ही ये घटना घट गई। बहन के ससुराल पहुंचने पर बॉडी बेड पर पड़ी मिली। पूछने पर बताया गया कि तबियत खराब होने की वजह से उसकी मौत हुई है। मगर उन्हें इस बात पर संदेह है। मौत का मामला संदेहास्पद है। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची मृतका अपने पीछे दो बेटे नसीब कुमार, शिवा कुमार और एक बेटी जूली कुमारी को छोड़ गई है। इधर संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत की सूचना मिलते ही जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों से मौत मामले में भी गहराई से पूछताछ की गई। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण होगा स्पष्ट जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि पुलिस संदिग्ध मौत मामले के सही कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


