High Level Bridge: 256 करोड़ की लागत से बनेगा हाईलेवल ब्रिज, कोटा-बूंदी के बीच सफर होगा आसान

High Level Bridge: 256 करोड़ की लागत से बनेगा हाईलेवल ब्रिज, कोटा-बूंदी के बीच सफर होगा आसान

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला चार दिवसीय प्रवास पर आज कोटा पहुंचेंगे। इस दौरान वे इटावा-पीपल्दा क्षेत्र में लगभग 350 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भी उपस्थित रहेंगे।

हाईलेवल पुल के निर्माण के बाद कोटा जिले का इटावा क्षेत्र बूंदी जिले से सीधे जुड़ जाएगा। इटावा क्षेत्र के ढीपरी चम्बल और बूंदी के चाणदाखुर्द के बीच चम्बल नदी पर 256 करोड़ रुपए की लागत से 1.8 किलोमीटर लंबा उच्च स्तरीय पुल बनाया जाएगा, जो क्षेत्र का सबसे लंबा पुल होगा।

प्रातः 11 बजे ढीपरी चम्बल स्थित राउमावि आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष बिरला एवं केबिनेट मंत्री मीणा इस पुल की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर सड़क, पेयजल, खेल, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

Kota-Bundi Chambal High-Level Bridge

खिलाड़ियों को इंडोर स्टेडियम की सौगात

इटावा में स्पीकर बिरला की पहल पर 4.5 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इंडोर खेल स्टेडियम का लोकार्पण किया जाएगा। यह स्टेडियम ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत बनाया गया है, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही इटावा में 35 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित उप जिला अस्पताल का भी शिलान्यास किया जाएगा।

28 करोड़ रुपए के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण

इसके अतिरिक्त 28 करोड़ रुपए के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। महावीर नगर कॉलोनी से बायपास तक सड़क निर्माण का लोकार्पण, बीपीएचयू 78 लाख से निर्मित का शुभारंभ करेंगे। इटावा नगर में पुलिया का सुदृढ़ीकरण, अमृत 2 में पेयजल योजनांतर्गत संवर्धन ओर पुनरुद्धार 7.12 करोड़ शिलान्यास कार्य कर आमजन को सौगात देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *