गैंगरेप की कोशिश में विवि की कमेटी की जांच तेज:छात्रा के बयान की हुई वीडियो रिकार्डिंग, पिता को कमरे से बाहर निकाला

गैंगरेप की कोशिश में विवि की कमेटी की जांच तेज:छात्रा के बयान की हुई वीडियो रिकार्डिंग, पिता को कमरे से बाहर निकाला

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच अब नए मोड़ पर आ गई है। विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने पीड़ित छात्रा के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई है। लेकिन पहले दिन व बाद में दर्ज किए गए बयानों में अंतर मिला है। जांच समिति ने घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। फुटेज में साफ देखा गया कि जिस समय और स्थान पर दुष्कर्म की घटना होना बताई गई, उस समय तीनों आरोपित छात्र वहां मौजूद नहीं थे। एक छात्र कैंपस में नहीं था विश्वविद्यालय सूत्रों ने बताया कि एक आरोपित छात्र तो उस समय विश्वविद्यालय परिसर से बाहर था, जबकि अन्य दो आरोपित घटना स्थल और छात्रा द्वारा बताए गए कक्ष में नहीं पाए गए। बाहर रहे आरोपित छात्र ने जांच समिति को अपने बाहर होने का वीडियो सबूत भी पेश किया है। पिता को कमरे से बाहर निकाला मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। छात्रा ने अपने बयान में कहा कि उसके पिता ने उसके और उसकी मां की मारपीट की थी। वहीं पीड़िता के पिता ने जांच समिति के सामने जमकर हंगामा किया। वह इस बात पर अड़ा था कि बेटी के बयान दर्ज कराने के समय वह खुद वहां मौजूद रहे। जांच समिति ने पिता के इस रवैये पर फटकार लगाते हुए उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया।फिलहाल, जांच समिति ने सभी सबूतों और बयानों को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है, जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *