‘बनारस’ पर बनी पेंटिंग 15.6 करोड़ की नीलामी में बिकी:एमएफ हुसैन की आर्ट में काशी की आध्यात्मिकता का जीवंत चित्रण

‘बनारस’ पर बनी पेंटिंग 15.6 करोड़ की नीलामी में बिकी:एमएफ हुसैन की आर्ट में काशी की आध्यात्मिकता का जीवंत चित्रण

प्रख्यात चित्रकार एम एफ हुसैन की बनारस थीम पर आधारित दुर्लभ पेंटिंग ‘Untitled (Benares)’ नीलामी में 15.6 करोड़ रुपये में बिक गई। इस पेंटिंग को अंतरराष्ट्रीय नीलामी संस्था Saffronart के स्प्रिंग लाइव और ऑनलाइन ऑक्शन में खरीदा गया, जिसमें खरीदार का प्रीमियम भी शामिल है।

काशी की आध्यात्मिकता और जीवन का जीवंत चित्रण
यह पेंटिंग बनारस (काशी) की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आत्मा को दर्शाती है। इसमें घाटों की झलक, धार्मिक आस्था और रोजमर्रा के जीवन को बोल्ड ब्रश स्ट्रोक्स के जरिए उकेरा गया है, जो हुसैन की विशिष्ट शैली को दर्शाता है।
देखिये पेंटिंग
207×397 सेमी का बड़ा ऐक्रेलिक कैनवास, बनी खास पहचान
करीब 207 x 397 सेंटीमीटर के बड़े आकार की यह ऐक्रेलिक पेंटिंग अपनी भव्यता और विषयवस्तु के कारण खास मानी जा रही है। कला विशेषज्ञों के अनुसार, यह हुसैन के प्रमुख कार्यों में से एक है, जो उनके रचनात्मक दौर की झलक पेश करता है।

सीधे कलाकार से प्राप्त, सिग्नेचर भी मौजूद
नीलामी संस्था के मुताबिक, यह पेंटिंग सीधे एम एफ हुसैन से प्राप्त की गई थी और इसके ऊपरी बाएं कोने में उनका सिग्नेचर भी मौजूद है, जिससे इसकी प्रामाणिकता और मूल्य और बढ़ जाता है।

भारतीय कला बाजार में बढ़ती मांग का संकेत
एक्सपर्ट मानते है कि इस नीलामी से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि भारतीय आधुनिक कला, खासकर एम एफ हुसैन जैसे कलाकारों की कृतियों की वैश्विक बाजार में भारी मांग है। कला प्रेमियों और निवेशकों के बीच ऐसी पेंटिंग्स को लेकर आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *