बदायूं में एसएसपी ने देर रात बिसौली कोतवाली में नए इंस्पेक्टर की तैनाती कर दी है। क्राइम ब्रांच में तैनात रहे कमलेश कुमार मिश्रा को बिसौली का नया कोतवाल बनाया गया है। इससे पहले बिसौली कोतवाली का प्रभार इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के पास था। पिछले दिनों एक फरियादी से गालीगलौज का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इसके बाद से यह कोतवाली प्रभारी विहीन चल रही थी। शुक्रवार रात को क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा को बिसौली कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमलेश मिश्रा इससे पहले उघैती थाने की कमान भी संभाल चुके हैं और ट्रैफिक इंस्पेक्टर का प्रभार भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं।


