Ahmedabad. शहर के मोटेरा इलाके में स्थित नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में चार अप्रेल से 12 अप्रेल तक सात आइपीएल मैच होने वाले हैं। उसे देखते हुए स्टेडियम में मैच देखने जाने वाले दर्शकों को परेशानी ना हो इसके लिए शनिवार से मैच वाले दिनों में जनपथ तिराहे से मोटेरा मोदी स्टेडियम तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
यह रोक रात को होने वाले मैच वाले दिन दोपहर दो बजे से और दोपहर के समय होने वाले वाले मैच के दिन सुबह 10 बजे से प्रभावी हो जाएगी। इसके तहत चार अप्रेल, 17 अप्रेल, 20 अप्रेल को दोपहर दो बजे से मैच पूरा नहीं होने तक रोक लागू रहेगी।
यानी आगामी दिन मध्यरात्रि बाद तक रोक रहेगी। 26 अप्रेल को सुबह 10 से रात 10 बजे तक, 30 अप्रेल को दोपहर दो बजे से, तीन मई को दोपहर 12 बजे से, 12 मई को सुबह 11 बजे से जनपथ तिराह से स्टेडियम तक के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा कृपा रेसिडेंसी से मोटेरा गांव तिराहे तक का मार्ग भी वाहनों के लिए मैच वाले दिन में बंद रहेगा।
वैकल्पिक रूट घोषित
तपोवन सर्कल से ओएनजीसी चार रास्ता होते हुए विसतनगर तीन रास्ता और जनपथ तिराहा होकर साबरमती पावर हाऊस होते हुए वाहन चालक राणीप, वाडज की ओर आवाजाही कर सकेंगे। इसी प्रकार से कृपा रेसिडेंसी तीन रास्ते से शरण स्टेटस चार रास्ता होते हुए भाट कोटेश्वर रोड होते हुए अपोलो सर्कल से वाहन स्टेडियम की ओर आवाजाही कर सकते हैं।


