जमुई में पकड़ी गई युवती की हुई पहचान:तीन महीने पहले दिल्ली से लापता हुई थी रानी,मां बोली-मानसिक स्थिति ठीक नहीं

जमुई में पकड़ी गई युवती की हुई पहचान:तीन महीने पहले दिल्ली से लापता हुई थी रानी,मां बोली-मानसिक स्थिति ठीक नहीं

जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के इंदपे के पास बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई मानसिक रूप से बीमार युवती की पहचान हो गई है। युवती मुंगेर के धरहरा निवासी सुरेश साव की पुत्री रानी कुमारी है, जो पिछले लगभग तीन महीने से लापता है। उसकी मां फुदो देवी दिल्ली से जमुई पहुंची हैं, लेकिन रानी कुमारी फिर से लापता हो गई है। रानी कुमारी के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां फुदो देवी शुक्रवार को दिल्ली से जमुई थाना पहुंचीं। उन्होंने थानाध्यक्ष से अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई। फुदो देवी ने बताया कि उनका परिवार दिल्ली में रहता है और रानी कुमारी करीब तीन महीने पहले वहीं से लापता हो गई थी। इस संबंध में दिल्ली के एक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। परिवार के सदस्य लगातार रानी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच, एक समाचार चैनल पर चली खबर के माध्यम से उन्हें पता चला कि उनकी मानसिक रूप से बीमार बेटी को जमुई में ग्रामीणों ने पकड़ा था और पुलिस के हवाले किया था। यह जानकारी मिलते ही फुदो देवी तुरंत जमुई पहुंचीं, लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें बेटी का कोई पता नहीं चल सका। मां फुदो देवी ने बताया कि रानी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है, जिसके कारण वह अक्सर इधर-उधर भटकती रहती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उनकी बेटी कहीं भी दिखाई दे तो तुरंत टाउन थाना पुलिस को सूचित करें या उसे थाना पहुंचाने में मदद करें। फुदो देवी फिलहाल जमुई में ही रहकर अपनी बेटी की तलाश कर रही हैं। दरअसल, चार दिन पहले इंदपे के पास कुछ युवकों ने बच्चा चोरी की अफवाह पर रानी कुमारी को पकड़ लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर टाउन थाना ले आई थी। हालांकि, मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण युवती बाद में थाना से निकल गई और तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस भी रानी कुमारी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने भी आम लोगों से अपील की है कि युवती के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के इंदपे के पास बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई मानसिक रूप से बीमार युवती की पहचान हो गई है। युवती मुंगेर के धरहरा निवासी सुरेश साव की पुत्री रानी कुमारी है, जो पिछले लगभग तीन महीने से लापता है। उसकी मां फुदो देवी दिल्ली से जमुई पहुंची हैं, लेकिन रानी कुमारी फिर से लापता हो गई है। रानी कुमारी के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद उसकी मां फुदो देवी शुक्रवार को दिल्ली से जमुई थाना पहुंचीं। उन्होंने थानाध्यक्ष से अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई। फुदो देवी ने बताया कि उनका परिवार दिल्ली में रहता है और रानी कुमारी करीब तीन महीने पहले वहीं से लापता हो गई थी। इस संबंध में दिल्ली के एक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। परिवार के सदस्य लगातार रानी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच, एक समाचार चैनल पर चली खबर के माध्यम से उन्हें पता चला कि उनकी मानसिक रूप से बीमार बेटी को जमुई में ग्रामीणों ने पकड़ा था और पुलिस के हवाले किया था। यह जानकारी मिलते ही फुदो देवी तुरंत जमुई पहुंचीं, लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें बेटी का कोई पता नहीं चल सका। मां फुदो देवी ने बताया कि रानी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है, जिसके कारण वह अक्सर इधर-उधर भटकती रहती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उनकी बेटी कहीं भी दिखाई दे तो तुरंत टाउन थाना पुलिस को सूचित करें या उसे थाना पहुंचाने में मदद करें। फुदो देवी फिलहाल जमुई में ही रहकर अपनी बेटी की तलाश कर रही हैं। दरअसल, चार दिन पहले इंदपे के पास कुछ युवकों ने बच्चा चोरी की अफवाह पर रानी कुमारी को पकड़ लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर टाउन थाना ले आई थी। हालांकि, मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण युवती बाद में थाना से निकल गई और तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस भी रानी कुमारी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने भी आम लोगों से अपील की है कि युवती के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *