अररिया पुलिस ने एलटी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कलेक्शन कर्मी से हुई 3 लाख 42 हजार 330 रुपये की लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। यह घटना 12 जनवरी 2026 की रात करीब 10:35 बजे महलगांव हटिया क्षेत्र में हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एलटी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी से कुल 3,42,330 रुपये लूट लिए थे। घटना के तुरंत बाद कंपनी कर्मी ने महलगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विशेष जांच टीम गठित,सीसीटीवी फुटेज जाचें मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मानवीय जानकारी और सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया। निरंतर प्रयासों के बाद, पुलिस ने 29 मार्च 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सलमान हैदर (32 वर्ष), पिता मो. असफाक, निवासी वार्ड संख्या 02, महलगांव, और हसन अहमद (21 वर्ष), पिता नियाज अहमद, निवासी वार्ड संख्या 12, भुना, थाना महलगांव, जिला अररिया के रूप में हुई है। इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मोबाइल और लूटी गई राशि से खरीदा बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन और लूटी गई राशि से खरीदा गया एक अन्य मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, जोकीहाट, महलगांव और बैरगाछी थाना अध्यक्ष, महलगांव थाना के अन्य अधिकारी, डीआईयू टीम अररिया और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। अररिया पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी। अररिया पुलिस ने एलटी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कलेक्शन कर्मी से हुई 3 लाख 42 हजार 330 रुपये की लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। यह घटना 12 जनवरी 2026 की रात करीब 10:35 बजे महलगांव हटिया क्षेत्र में हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एलटी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी से कुल 3,42,330 रुपये लूट लिए थे। घटना के तुरंत बाद कंपनी कर्मी ने महलगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विशेष जांच टीम गठित,सीसीटीवी फुटेज जाचें मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मानवीय जानकारी और सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया। निरंतर प्रयासों के बाद, पुलिस ने 29 मार्च 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सलमान हैदर (32 वर्ष), पिता मो. असफाक, निवासी वार्ड संख्या 02, महलगांव, और हसन अहमद (21 वर्ष), पिता नियाज अहमद, निवासी वार्ड संख्या 12, भुना, थाना महलगांव, जिला अररिया के रूप में हुई है। इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मोबाइल और लूटी गई राशि से खरीदा बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन और लूटी गई राशि से खरीदा गया एक अन्य मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, जोकीहाट, महलगांव और बैरगाछी थाना अध्यक्ष, महलगांव थाना के अन्य अधिकारी, डीआईयू टीम अररिया और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। अररिया पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।


