– डायलिसिस मरीजों की रियल-टाइम निगरानी शुरू
मल्लेश्वरम स्थित के. सी. जनरल अस्पताल ने मरीजों की सुरक्षा और डायलिसिस सेवाओं की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने के लिए एआइ (आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस) -आधारित ‘स्मार्ट मॉनिटरिंग पोर्टल’ का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडूराव ने गुरुवार को इसका उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मरीजों से कुशलक्षेम पूछी।
यह पहल राज्य Karnataka में बढ़ती डायलिसिस जरूरतों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
रंत अलर्ट जारी होगा
मंत्री ने बताया कि यह पोर्टल डायलिसिस Dialysis प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों की रियल-टाइम निगरानी करेगा। इसके जरिए मरीजों के उपचार की प्रगति, मशीनों के प्रदर्शन, संक्रमण नियंत्रण और अन्य तकनीकी पहलुओं पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही के संकेत मिलने पर तुरंत अलर्ट जारी होगा, जिससे समय रहते सुधारात्मक कदम उठाना संभव होगा।
सटीक डेटा
राज्य के सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस सेवाएं पहले से ही विस्तार के दौर में हैं और इस तरह की तकनीक का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएगा। नई प्रणाली चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मचारियों को सटीक डेटा उपलब्ध कराएगी, जिससे उपचार की गुणवत्ता में सुधार होगा और निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक वैज्ञानिक बनेगी।एआइ आधारित इस पहल से डायलिसिस देखभाल के मानकों को नई दिशा मिलेगी और भविष्य में इसे अन्य सरकारी अस्पतालों में भी लागू किया जा सकता है।


