हिलसा में घर के सामने से बाइक चोरी:अज्ञात चोर की करतूत सीसीटीवी में हुई कैद, शिकायत दर्ज

हिलसा में घर के सामने से बाइक चोरी:अज्ञात चोर की करतूत सीसीटीवी में हुई कैद, शिकायत दर्ज

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर तालाब स्थित शिव नगर गली से शुक्रवार दोपहर एक बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर की यह करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वाहन मालिक सोनू कुमार ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह शुक्रवार को अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी और अंदर चले गए थे। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले तो बाइक वहां से गायब थी। सोनू कुमार ने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ हिलसा थाना में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने जानकारी दी कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर तालाब स्थित शिव नगर गली से शुक्रवार दोपहर एक बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर की यह करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वाहन मालिक सोनू कुमार ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह शुक्रवार को अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी और अंदर चले गए थे। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले तो बाइक वहां से गायब थी। सोनू कुमार ने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ हिलसा थाना में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने जानकारी दी कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *