Food Security Scheme: राजस्थान के राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेगा 3 महीने का FREE गेहूं

Food Security Scheme: राजस्थान के राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेगा 3 महीने का FREE गेहूं

जयपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत के राशनकार्डधारी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने मई और जून माह के लिए निःशुल्क गेहूं का आवंटन जारी कर दिया है। इसके चलते उपभोक्ताओं को अप्रैल माह में ही तीन माह का गेहूं एक साथ मिल सकेगा।

इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त एवं उपशासन सचिव सुनील पूनिया ने आदेश जारी किए है। विभाग के अनुसार अंत्योदय (एएवाई) बीपीएल स्टेट बीपीएल व प्राथमिकता श्रेणी (पीएचएच) के राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा।

विभाग ने दिए ये निर्देश

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने निर्देश दिए कि मई और जून के लिए आवंटित गेहूं का उताव तुरंत शुरू किया जाए और 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत उठाव किया जाए। उठाव की अवधि में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होगी और कम उठाव की स्थिति में संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना

वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत अन्य राज्यों के लाभार्थियों के लिए भी पिछले तीन माह में वितरित अधिकतम मात्रा के आधार पर अतिरिक्त आवंटन किया गया है।

तीन माह का एक साथ वितरण

मई और जून का गेहूं अप्रेल माह के आवंटन के साथ प्राथमिकता के आधार पर वितरित किया जाएगा। जिला रसद अधिकारियों को भारतीय खाद्य निगम से पूरी मात्रा का उठाव कर उचित मूल्य दुकानों तक समय पर आपूर्ति की जिम्मेदारी दी है। वितरण के दौरान ग्राहक पर्ची पॉस मशीन से जुड़े वेइंग स्केल पर वास्तविक वजन देखने के बाद ही जारी की जाएगी। साथ ही आवंटन, उठाव और वितरण से संबंधित सभी प्रविष्टियां विभागीय पोर्टल पर दर्ज की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *