Prabhu Deva Birthday: National Award से Padma Shri तक, डांस के जादूगर का शानदार फिल्मी Career

Prabhu Deva Birthday: National Award से Padma Shri तक, डांस के जादूगर का शानदार फिल्मी Career
इंडिया के ‘माइकल जैक्सन’ कहे जाने वाले प्रभुदेवा आज यानी की 03 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह दिग्गज कोरियोग्राफर, निर्देशक और अभिनेता हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इंडियन माइकल जैक्सन के नाम से फेमस प्रभुदेवा ने अपने फिल्मी करियर में अनगिनत सफलता के झंडे गाड़े हैं। हालांकि उनका सफर इतना भी आसान नहीं रहा। इस दौरान उनको कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर प्रभुदेवा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मैसूर में 03 अप्रैल 1973 को प्रभुदेवा का जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम प्रभुदेवा सुंदरम है। उनको बचपन से ही डांस का शौक था। वहीं उनके पिता भी डांसर थे। जोकि साउथ इंडियन फिल्मों में डांस मास्टर थे। प्रभुदेवा का पूरा परिवार डांस से संबंधित था।

क्लासिकल डांसर

प्रभुदेवा भले ही अपने जैक्सननुमा डांस के लिए फेमस हैं। लेकिन वह असल में एक क्लासिकल डांसर हैं। अपने सफर के बारे में एक बार प्रभुदेवा ने बात करते हुए बताया था कि वह एक क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने अपने गुरुओं से भारतनाट्यम सीखा है। इस दौरान माइकल जैक्सन की एल्बम थ्रिलर आई, ऐसे में उनके ऊपर सबसे ज्यादा असर माइकल जैक्सन का रहा है।

कई फिल्में की कोरियोग्राफ

बता दें कि प्रभु देवा की बतौर डांस निर्देशक पहली फिल्म ‘वेत्री विज्ह’ थी। फिर साल 1994 में फिल्म ‘इंदु’ की थी। अगर प्रभुदेव के अब तक के फिल्मी करियर की बात की जाए, तो उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी की है।

सम्मान

प्रभुदेवा कोरियोग्राफी करने के लिए दो बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। साल 2019 में उनको ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं साल 2009 में आई फिल्म ‘वॉन्टेड’ को भी उन्होंने डायरेक्ट किया था और यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘राउडी राठौर’ और शाहिद कपूर के साथ ‘आर राजकुमार’ जैसी कई हिट फिल्में बनाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *