अमेरिका के रेगिस्तान में छिपा ‘माइक्रोनेशन’, चलता है अपना संविधान

अमेरिका के रेगिस्तान में छिपा ‘माइक्रोनेशन’, चलता है अपना संविधान

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के रेगिस्तान में एक अलग ‘देश’ बसता है। यह दुनिया का एक नया माइक्रोनेशन है। करीब 25,000 लोग खुद को इस माइक्रोनेशन का नागरिक मानते हैं। इसका नाम है रिपब्लिक ऑफ स्लोज़मस्तान। इस माइक्रोनेशन के शासक हैं रैंडी विलियम्स, जिन्हें लोग इस जगह का सुल्तान कहते हैं। असल ज़िंदगी में वह एक रेडियो होस्ट हैं, लेकिन रिपब्लिक ऑफ स्लोज़मस्तान में वह काला चश्मा, खास यूनिफॉर्म के साथ अलग किरदार में नज़र आते हैं। हालांकि यह कोई असल देश नहीं है बल्कि एक मज़ेदार आइडिया है। इस जगह के अपने अनोख कानून भी हैं और अपना संविधान चलता है।

क्रॉक्स पहनना सख्त मना

रिपब्लिक ऑफ स्लोज़मस्तान के अजीबोगरीब कानून के तहत इस माइक्रोनेशन में क्रॉक्स पहनना सख्त मना है। रिप्लाई ऑल ईमेल भेजना भी अपराध माना जाता है। अगर आप टाकोज़ लेने घर जा रहे हैं तो तेज गाड़ी चलाने की इजाज़त है। इस जगह का राष्ट्रीय जानवर रैकून है और अपना झंडा, पासपोर्ट और यहाँ तक कि करेंसी भी है।

लॉकडाउन में बना लिया ‘अपना देश’

रिपब्लिक ऑफ स्लोज़मस्तान बनाने का आइडिया 2020 के लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ। तब विलियम्स दुनिया के सभी देशों की यात्रा पूरी करने वाले थे, लेकिन अचानक सब थम गया। उन्होंने सोचा कि अगर वह किसी नए देश नहीं जा सकते तो क्यों ना ‘अपना देश’ बना ले। 2021 में विलियम्स ने करीब 11 एकड़ जमीन खरीदी और वहाँ बोर्ड लगाकर अपने देश का ऐलान कर दिया। धीरे-धीरे वहाँ नकली बॉर्डर, चेकपोस्ट, झंडे और यहाँ तक कि नेवी के नाम पर एक टूटी-फूटी पनडुब्बी भी तैनात कर दी गई।

नागरिकता लेते हैं टूरिस्ट

रिपब्लिक ऑफ स्लोज़मस्तान लोगों के लिए टूरिस्ट स्पॉट बन गयाहै। यहां लोग अपनी टेंशन छोड़कर हल्का-फुल्का मज़ा लेने आते हैं। सोशल मीडिया के ज़रिए लोग जुड़ते हैं, नागरिकता लेते हैं और खुद को इस अनोखे माइक्रोनेशन का हिस्सा मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *