पंजवारा | थाना क्षेत्र के माराटीकर गांव में बुधवार देर रात संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने उसे चोर होने के संदेह में पकड़कर बंधक बना लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ की। गुरुवार को पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। युवक की पहचान बांका के सैजपुर गांव निवासी श्याम दास के पुत्र अजय दास के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। बांका | बेला गांव में गुरुवार को एक महिला के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। इसका इलाज दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल में कराया गया। चांदनी कुमारी ने बताया कि उसके पति धर्मेंद्र साह, सास और ननद ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। उसने अपने पिता गोपाल शाह को घटना की सूचना दी। महिला के पिता और भाई बेला गांव पहुंचे और उसे ससुराल से बाहर निकालकर सदर अस्पताल लेकर आए। पंजवारा | थाना क्षेत्र के माराटीकर गांव में बुधवार देर रात संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने उसे चोर होने के संदेह में पकड़कर बंधक बना लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और युवक को कब्जे में लेकर पूछताछ की। गुरुवार को पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। युवक की पहचान बांका के सैजपुर गांव निवासी श्याम दास के पुत्र अजय दास के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। बांका | बेला गांव में गुरुवार को एक महिला के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। इसका इलाज दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल में कराया गया। चांदनी कुमारी ने बताया कि उसके पति धर्मेंद्र साह, सास और ननद ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। उसने अपने पिता गोपाल शाह को घटना की सूचना दी। महिला के पिता और भाई बेला गांव पहुंचे और उसे ससुराल से बाहर निकालकर सदर अस्पताल लेकर आए।


