हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ी आस्था

नवादा| हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नवादा जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। खासकर संकटमोचन मंदिर, अतिप्राचीन उत्तराभिमुख संकटहरण हनुमान मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। संकटमोचन मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंजता रहा। नवादा| हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नवादा जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। खासकर संकटमोचन मंदिर, अतिप्राचीन उत्तराभिमुख संकटहरण हनुमान मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। संकटमोचन मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंजता रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *