पुलिस की कार्रवाई में 9 मवेशी लदा पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी| मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पटपरिया के पास से नौ मवेशी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना अंतर्गत बनकट शेख टोली का शेख अमजद व पिपराकोठी के ढेकहा विशुनपुर का राजीव कुमार है। दोनों मवेशी को ढाका की ओर से लेकर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि पिकअप तुरकौलिया माधोपुर शेख टेली के अजिजुर रहमान की है। गिरफ्तार तस्करों के साथ वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मोतिहारी| मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पटपरिया के पास से नौ मवेशी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना अंतर्गत बनकट शेख टोली का शेख अमजद व पिपराकोठी के ढेकहा विशुनपुर का राजीव कुमार है। दोनों मवेशी को ढाका की ओर से लेकर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि पिकअप तुरकौलिया माधोपुर शेख टेली के अजिजुर रहमान की है। गिरफ्तार तस्करों के साथ वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *