गैस किल्लत और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

गैस किल्लत और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | हसनपुरा प्रखंड में गैस की किल्लत और बढ़े हुए बिजली दरों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रखंड अध्यक्ष मंसूर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला, जिसमें दर्जनों लोग शामिल हुए। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की कमी और बिजली दरों में वृद्धि ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन बुनियादी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता हाफिज जुबैर आसिम ने कहा कि सरकार जनसमस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। जिससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह और महासचिव इरफान अहमद ने गैस आपूर्ति को सुचारू करने और बिजली दरों में कमी लाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर जितेंद्र मांझी, राजू साह, राजकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | सीवान गैस की किल्ल्त, बिजली एवं गैस महंगा करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के झंडे, बैनर के साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रदर्शन किए गए। सीवान शहर के आलावा महाराजगंज, दरौंदा, बड़हरिया, हुसैनगंज,भगवानपुर हाट, जीरादेई, गुठनी, गोरियाकोठी, बसंतपुर,मैरवा, रघुनाथपुर, पचरूखी,हसनपुरा, लकडी नबीगंज, सिसवन में कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदर्शन किए गए और प्रदर्शन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले दहन किए गए। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि यह किल्लत कोई संयोग या प्राकृतिक आपदा नहीं है। यह मोदी सरकार की असफल विदेश नीति का नतीजा है। मोदी सरकार की कंप्रोमाइज्ड विदेश नीति ने इस संकट को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही। न ईरान के साथ अच्छे संबंध रखे, न अमेरिका के साथ सही बैलेंस बनाया। नतीजा, सप्लाई ठप्प और महंगाई आसमान छू रही है। कांग्रेस के महाराजगंज अध्यक्ष जवाहर भाई ने कहा कि रसोई की आग महंगी होने से गरीब परिवार, किसान परिवार और मध्यम वर्ग पूरी तरह त्रस्त है। बिहार में एलपीजी सप्लाई पर भारी कटौती की स्थिति है। किसान कांग्रेस के राज्य महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि देश की सबसे महंगी बिजली बिहार के लोग खरीदते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पाण्डेय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी हाल में कुछ कटौती हुई, लेकिन बहुत देर से और बहुत कम। सालों तक लूट मची रही। अब भी आम आदमी को कोई राहत नहीं मिल रही है। कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत तुरंत 500 रूपये से नीचे लाई जाए, सब्सिडी 12 रिफिल तक बढ़ाई जाए। विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों एवं पुतला दहन में पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, रमेश उपाध्याय,मो. हक,शशि कुमार,हाफिज जुबैर,रूदल बागी,संस्कार यादव, इरफ़ान अहमद,राधेश्याम शर्मा, अनंत तिवारी, विकास तिवारी,शमीम अहमद खान,कमल किशोर ठाकुर,अली हुसैन,बच्चा सिंह,लवलीन चौधुर,जमशेद अली,अजीत उपाध्याय,सलमान सिद्दीकी, सुधरी देवी,अमित कुशवाहा, इम्तेयाज अहमद, विजय शंकर दुबे,नूर आलम, अलाउद्दीन अहमद,शहबाज अख्तर,शशि भूषण तिवारी, सद्दाम हुसैन, डॉ. केशव तिवारी, प्रमोद चौधरी,पवन ठाकुर,अमितेश पाण्डेय,संजय कुमार,आनंद मोहन प्रसाद,शहाबुद्दीन शाह,आशुतोष कुमार,नबी रसूल अंसारी,परशुराम सिंह,अब्दुल मंसूर खान,हरेन्द्र सिंह,रजनीश मिश्रा,जयराम पर्वत,विजय त्रिवेदी,वैद्यनाथ महतो, आसिफ हुसैन,आफ़ताब आलम,अभिजीत शर्मा आदि मौज्ूद थे। भास्कर न्यूज | हसनपुरा प्रखंड में गैस की किल्लत और बढ़े हुए बिजली दरों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रखंड अध्यक्ष मंसूर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला, जिसमें दर्जनों लोग शामिल हुए। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की कमी और बिजली दरों में वृद्धि ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन बुनियादी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता हाफिज जुबैर आसिम ने कहा कि सरकार जनसमस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। जिससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह और महासचिव इरफान अहमद ने गैस आपूर्ति को सुचारू करने और बिजली दरों में कमी लाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर जितेंद्र मांझी, राजू साह, राजकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | सीवान गैस की किल्ल्त, बिजली एवं गैस महंगा करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के झंडे, बैनर के साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रदर्शन किए गए। सीवान शहर के आलावा महाराजगंज, दरौंदा, बड़हरिया, हुसैनगंज,भगवानपुर हाट, जीरादेई, गुठनी, गोरियाकोठी, बसंतपुर,मैरवा, रघुनाथपुर, पचरूखी,हसनपुरा, लकडी नबीगंज, सिसवन में कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदर्शन किए गए और प्रदर्शन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले दहन किए गए। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि यह किल्लत कोई संयोग या प्राकृतिक आपदा नहीं है। यह मोदी सरकार की असफल विदेश नीति का नतीजा है। मोदी सरकार की कंप्रोमाइज्ड विदेश नीति ने इस संकट को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही। न ईरान के साथ अच्छे संबंध रखे, न अमेरिका के साथ सही बैलेंस बनाया। नतीजा, सप्लाई ठप्प और महंगाई आसमान छू रही है। कांग्रेस के महाराजगंज अध्यक्ष जवाहर भाई ने कहा कि रसोई की आग महंगी होने से गरीब परिवार, किसान परिवार और मध्यम वर्ग पूरी तरह त्रस्त है। बिहार में एलपीजी सप्लाई पर भारी कटौती की स्थिति है। किसान कांग्रेस के राज्य महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि देश की सबसे महंगी बिजली बिहार के लोग खरीदते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पाण्डेय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी हाल में कुछ कटौती हुई, लेकिन बहुत देर से और बहुत कम। सालों तक लूट मची रही। अब भी आम आदमी को कोई राहत नहीं मिल रही है। कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत तुरंत 500 रूपये से नीचे लाई जाए, सब्सिडी 12 रिफिल तक बढ़ाई जाए। विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों एवं पुतला दहन में पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, रमेश उपाध्याय,मो. हक,शशि कुमार,हाफिज जुबैर,रूदल बागी,संस्कार यादव, इरफ़ान अहमद,राधेश्याम शर्मा, अनंत तिवारी, विकास तिवारी,शमीम अहमद खान,कमल किशोर ठाकुर,अली हुसैन,बच्चा सिंह,लवलीन चौधुर,जमशेद अली,अजीत उपाध्याय,सलमान सिद्दीकी, सुधरी देवी,अमित कुशवाहा, इम्तेयाज अहमद, विजय शंकर दुबे,नूर आलम, अलाउद्दीन अहमद,शहबाज अख्तर,शशि भूषण तिवारी, सद्दाम हुसैन, डॉ. केशव तिवारी, प्रमोद चौधरी,पवन ठाकुर,अमितेश पाण्डेय,संजय कुमार,आनंद मोहन प्रसाद,शहाबुद्दीन शाह,आशुतोष कुमार,नबी रसूल अंसारी,परशुराम सिंह,अब्दुल मंसूर खान,हरेन्द्र सिंह,रजनीश मिश्रा,जयराम पर्वत,विजय त्रिवेदी,वैद्यनाथ महतो, आसिफ हुसैन,आफ़ताब आलम,अभिजीत शर्मा आदि मौज्ूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *