मध्य प्रदेश के उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की 14 मार्च को कनाडा में हुई हत्या के 21 दिन बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जा रहा है। हत्या के बाद 2 अप्रैल को शव अहमदाबाद पहुंच चुका है। शुक्रवार 3 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे तक पार्थिव शरीर के उज्जैन पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद शहर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में 10-12 युवकों ने पहले गुरकीरत की पिटाई की, फिर उस पर गाड़ी चढ़ा दी थी। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही परिवार अंतिम बार बेटे का चेहरा देखने का इंतजार कर रहा था। गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंच चुका है, जहां आवश्यक कस्टम और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद गुरुवार रात करीब 9 बजे एम्बुलेंस से अहमदाबाद से उज्जैन के लिए रवाना किया गया। 3 अप्रैल को उज्जैन में अंतिम दर्शन, निकलेगी शव यात्रा अभिलाष जैन ने बताया कि अहमदाबाद से एम्बुलेंस के जरिए 3 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे पार्थिव शरीर पार्श्वनाथ सिटी, देवास रोड स्थित निवास पर लाया जाएगा। यहां अंतिम दर्शन और अरदास के बाद शव यात्रा निकाली जाएगी। उज्जैन आगमन के बाद परिवारजन, रिश्तेदार और समाजजन अंतिम दर्शन करेंगे, इसके पश्चात अंतिम यात्रा निकलेगी। इन मार्गों से निकलेगी अंतिम यात्रा शव यात्रा पार्श्वनाथ सिटी से देवास रोड, संजीवनी हॉस्पिटल चौराहा, फ्रीगंज स्थित सुख सागर गुरुद्वारा साहिब, टावर चौक, चामुंडा माता मंदिर, आगर रोड, मंगलनाथ मार्ग, पीपलीनाका होते हुए चक्रतीर्थ श्मशान घाट पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। ये खबर भी पढ़ें.. छात्र की डेडबॉडी देने कनाडा सरकार मांग रही 35 लाख कनाडा में कार से कुचले गए उज्जैन के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा की बॉडी भारत लाने में परिवार के सामने बड़ी आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। परिजन का कहना है कि कनाडा सरकार बॉडी देने के लिए करीब 40 हजार डॉलर (लगभग 35 लाख रुपए) जमा कराने को कह रही है।पूरी खबर पढ़ें


