गुरुवार देर शाम मोकामा के टाल क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पंचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, करीब एक दर्जन मजदूर ट्रैक्टर पर अनाज और भूसा लादकर एक किसान के घर पहुंचे थे। ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था और सभी मजदूर उसके डाला पर बैठकर आगे के काम का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मरांची से लखीसराय जा रहे एक ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खड़े ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डाला पर बैठे मजदूर सड़क पर गिर गए। मृत महिला की पहचान संजू देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पूर्णियां जिले के पटराहा निवासी अरविंद मंडल की पत्नी थीं। घायलों में रूपा देवी और दयाल मंडल शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने संजू देवी को मृत घोषित कर दिया। दयाल मंडल के पैर में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। ये सभी मजदूर पूर्णियां से मोकामा के टाल क्षेत्र में रबी फसल की कटाई के लिए आए थे। सूचना मिलने पर पंचमहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार देर शाम मोकामा के टाल क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पंचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, करीब एक दर्जन मजदूर ट्रैक्टर पर अनाज और भूसा लादकर एक किसान के घर पहुंचे थे। ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था और सभी मजदूर उसके डाला पर बैठकर आगे के काम का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मरांची से लखीसराय जा रहे एक ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खड़े ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डाला पर बैठे मजदूर सड़क पर गिर गए। मृत महिला की पहचान संजू देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पूर्णियां जिले के पटराहा निवासी अरविंद मंडल की पत्नी थीं। घायलों में रूपा देवी और दयाल मंडल शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने संजू देवी को मृत घोषित कर दिया। दयाल मंडल के पैर में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। ये सभी मजदूर पूर्णियां से मोकामा के टाल क्षेत्र में रबी फसल की कटाई के लिए आए थे। सूचना मिलने पर पंचमहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


