रामपुर में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी

रामपुर में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी

रामपुर में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाईवे पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। यह घटना हुंडई एजेंसी के ठीक सामने हुई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति हाईवे पार करने का प्रयास कर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल 100 और थाना शहजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। मृतक की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, क्योंकि अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, मृतक की जेब से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश भी तेज कर दी गई है। पुलिस हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके। पुलिस घटना के समय और परिस्थितियों को समझने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *