Video News: एसएमसी ने साणंद में दबिश देकर 82 लाख की विदेशी शराब की जब्त, एक को पकड़ा

Video News: एसएमसी ने साणंद में दबिश देकर 82 लाख की विदेशी शराब की जब्त, एक को पकड़ा

Ahmedabad. गुजरात पुलिस के स्टेट मॉनीटरिंग सेल (एसएमसी) की टीम ने अहमदाबाद जिले के साणंद जीआइडीसी थाना क्षेत्र में दबिश देकर 82 लाख रुपए की विदेशी शराब की 11332 बोतलें जब्त की हैं। एक आरोपी को भी पकड़ा है। इस मामले में नौ आरोपियों को फरार घोषित किया है। पकड़ी गई शराब पंजाब और राजस्थान की शराब फैक्टि्रयों में बनी होने की बात सामने आई है।

एसएमसी के तहत टीम को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में विदेशी शराब की बोतलों को लेकर एक वाहन साणंद जीआइडीसी क्षेत्र में पहुंचा है। वहां से शराब की कटिंग होकर अन्य जगहों पर जाने वाली है। इस सूचना के आधार पर टीम ने साणंद -विरमगाम हाईवे पर छारोडी गांव के पास एक खाली प्लॉट पर दबिश दी। वहां से तीन वाहन जब्त किए। इसके अलावा विदेशी शराब की 11332 बोतलें मिलीं, जिसकी कीमत 82 लाख रुपए है।

मौके से एक आरोपी साणंद के छारोडी निवासी जुम्मन खान पठान को भी पकड़ा है। इस मामले में नौ आरोपियों को फरार घोषित किया है। जिनमें मुख्य आरोपी सुरेन्द्रनगर जिले की दसाडा तहसील के पीपली गांव निवासी इमरान उर्फ ओबामा मलेक शामिल है। इसके अलावा सुरेन्द्रनगर जिला निवासी बिलकिशबानू मलेक, सोहिल वाघेला, अब्बास वाघेला, जब्त डंपर का चालक व मालिक , इनोवा कार का चालक और मालिन्व अन्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *